{"_id":"69da9b5a281c82c1ef02c745","slug":"motorcyclist-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-170420-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: वाहन की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
तिलहर। रूजवारी गांव निवासी बाइक सवार 55 वर्षीय लालाराम की शनिवार शाम साढ़े सात बजे मंडी समिति के पास किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई।
मृतक के बेटे अमित ने बताया कि उनके पिता लालाराम ने मंडी से गेहूं का आढ़ती से भुगतान लिया। इसके बाद लोगों की उधारी चुकाने के बाद घर के लिए चल दिए। मंडी समिति के पास पीछे से आए किसी वाहन की टक्कर लगने से पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया, लेकिन पिता की जान नहीं बच सकी।
मृतक की पत्नी शकुंतला देवी, बेटा अमित, सुमित, प्रदीप, रजनीश और बेटी अलका का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। प्रभारी निरीक्षक जुगल किशोर पाल ने बताया कि परिजनों की मांग पर मृतक का पैनल से पोस्टमाॅर्टम कराया जाएगा। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद