फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother's Day, Father's Liturgy celebrated by student-Chhatraaen

छात्र-छात्राआें ने मनाया मातृ-पितृ पूजन दिवस 

Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में वैलेंटाइन डे की बजाय मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया। नन्हें मुन्ने बच्चों ने संास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। भारतीय सभ्यता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कैंब्रिज पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर राज कामत, मैनेजर लकी वर्मा व प्रधानाचार्य ममता शर्मा के निर्देशन में मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्रा सत्या, हिमानी, शिवांगी, परी और वेदिका ने स्वागत गीत गाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत की। इस दौरान छात्र राघव और छात्रा वुसरा द्वारा ‘वृद्ध आश्रम‘ नाटिका की प्रस्तुति पर जहां दर्शकों की आंखें छलछला उठीं। वहीं ‘पापा मेरे पापा‘ गीत पर छात्रा अनन्या सिंह, श्रेया, आर्याशी, अनन्या शर्मा, संध्या, अक्षिता, दिव्याशी, खुशी, मंतशा और प्राची ने नृत्य करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘मुझे माफ  करना ओम सांई राम‘ गीत पर नृत्य में सौम्या, माही, अनुभक्ति, काव्यांश, कनिष्क, कृष, राघव, वैष्णवी और गायत्री ने जहां जमकर तालियां बटोरीं। वहीं छात्रा विधी, सोहा, प्रयाशूं, विशिष्ठा और रानी ने ‘मम्मी डैडी से प्यार‘ गीत पर भाव नृत्य करके सभी का दिल जीत लिया। इसी क्रम में ‘यह तो सच है कि भगवान है‘ गीत पर युवराज, शिवांगी, सत्या, माही, देवल, हिमानी, राघव, गायत्री ने भाव नृत्य प्रस्तुत कर खूब वाह वाही लूटी। इस अवसर पर लकी ड्रा के माध्यम से तीन अभिभावक माताओं क्रमश: रेखा देवी, पूनम व नीता सिंह का उनके पाल्यों द्वारा मंच पर पूजन करवाकर उन्हे सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्गेश गुप्ता ने बच्चों को वैलेंटाइन डे के स्थान पर भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया अभिभावकों ने विद्यालय की ओर से किए गए कार्यक्रम की प्रशंसा की। शिक्षिका, एकता, राखी व शिवांगी को प्रस्तुतियों के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया। अंत में विद्यालय के डायरेक्टर राज कामत ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed