{"_id":"67e99047c886ed353f063eb4","slug":"mother-india-gives-birth-to-sons-in-times-of-crisis-narendra-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-140653-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट की घड़ी में पुत्रों को जन्म देती हैं भारत माता : नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट की घड़ी में पुत्रों को जन्म देती हैं भारत माता : नरेंद्र
Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से हिंदू नव वर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने भारत माता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहने पर जोर दिया।
तक्षशिला पब्लिक स्कूल में हुए कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने ध्वज प्रणाम किया। बौद्धिक प्रमुख नरेंद्र ने कहा कि संघ के संस्थापक डॉ.केशव राव बलिराम हेडगेवार का जन्म आज ही के दिन हुआ था। जब भारत माता पर संकट की घड़ी आती है, तब माता अपने पुत्रों को जन्म देती है, उन्हें खड़ा करती है, जो भारत माता की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। कार्यक्रम में विभाग संघ चालक रवि मिश्रा, महानगर संघ चालक रमेश, मंजीत, धर्मेंद्र धवल, अभिनव तिवारी, नवनीत, रामकुमार, राजकमल बाजपेई, विशेष कुमार, रोचक, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संस्कृति को बचाने के लिए सनातन पर्वाें को जानना जरूरी
शाहजहांपुर। ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम धाम में नव संवत्सर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में देवपूजन के पश्चात यज्ञ हवन का आयोजन हुआ। संगठन के संरक्षक केशव चंद्र मिश्र ने कार्यक्रम की भूमिका के साथ नव संवत्सर के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रदेश अध्यक्ष डॉ.विजय पाठक ने कहा कि हम अपनी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो हमको अपने सनातन पर्वों को भी जानना चाहिए। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ.सत्य प्रकाश मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.केके शुक्ला,नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञानेश बाजपेई, प्रदीप पांडेय, श्रीदत्त शुक्ल, डॉ.संजय पाठक, राकेश पांडेय आदि ने विचार रखे। संवाद
विज्ञापन
तिलहर में आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
तिलहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने नव संवत्सर प्रारंभ होने पर नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन किया। मुख्य बाजार में स्वागत के बाद पथ संचलन नगर के प्रमुख मार्गों से होकर देर शाम विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। इस दौरान सुशील बाबू गुप्ता, प्रभात सहाय, साहू रोहित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे। संवाद