फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother folded her hands in front of the officers and appealed for filing report on her son death

UP: अफसरों के आगे मां ने जोड़े हाथ... पैरों पर गिरीं दादी, कहा- बेटे की मौत पर रिपोर्ट नहीं लिख रही पुलिस

Sat, 15 Feb 2025 04:55 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 04:55 PM IST
सार

शाहजहांपुर में युवक की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज न होने पर उसके परिजन समाधान दिवस में अफसरों के सामने रो पड़े। दादी एडीएम के पैरों पर गिर गईं। एडीए ने उन्हें उठाया और कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। 

विज्ञापन
Mother folded her hands in front of the officers and appealed for filing report on her son death
समाधान दिवस में परिजनों ने लगाई फरियाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में बंडा थाना पुलिस युवक की मौत की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। परेशान भाई, मां और दादी शनिवार को समाधान दिवस में फफक कर रो पड़े। एडीएम प्रशासन ने दरोगा से नाराजगी जताते हुए तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बंडा के मोहल्ला धर्मापुर निवासी अविकाश चंद्र का पुत्र 18 वर्षीय राघव मिश्रा और रचित मिश्रा 11 फरवरी की शाम मोहल्ले से साइकिल से बंडा के मुख्य मार्ग की ओर जा रहे थे। रास्ते में एक बाइक की टक्कर से दोनों गंभीर घायल हो गए थे। अविकाशचंद्र का आरोप है कि बाइक सवार उनसे रंजिश मानता है और जान से मारने की नीयत से जानबूझकर टक्कर मार दी थी। जिससे दोनों पुत्र गंभीर घायल हो गए थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: कश्मीर में लापता हुए सईद ने कहां गुजारे 22 साल... होगी पड़ताल, एलआईयू और पुलिस खंगालेगी कुंडली
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव मिश्रा को बंडा सीएचसी से रेफर किया गया था। बरेली के निजी मेडिकल कॉलेज में राघव को मृत घोषित कर दिया गया था। बरेली पुलिस ने राघव का पोस्टमार्टम कराया था। अंतिम संस्कार के बाद उन्होंने तहरीर दी, लेकिन बंडा पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

एडीएम के पैरों पर पड़ी महिला 
शनिवार को राघव का भाई रचित, मां संजू देवी और दादी प्रेमलता के साथ समाधान दिवस पहुंचा और सीओ निष्ठा उपाध्याय को मामले की जानकारी देते हुए तीनों लोग रोने लगे। सीओ ने रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए तीनों को शांत कर दिया। कुछ देर बाद एडीएम प्रशासन संजय पांडे समाधान दिवस में आए तो तीनों ने रोकर उन्हें अपनी फरियाद सुनाई। प्रेमलता एडीएम के पैर पकड़ने का झुकी तो एडीएम ने उनको उठाया और कार्रवाई का भरोसा देकर शांत किया। 

ये भी पढ़ें- भतीजा बना हैवान: पांच माह की गर्भवती चाची से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर गला दबाकर की हत्या

एडीएम ने मौके पर मौजूद बंडा थाने के दरोगा को बुलाया तो दरोगा ने कहा कि मामला हत्या का नहीं हादसे का है। इस पर एडीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब रिपोर्ट ही दर्ज नहीं की गई है तो जांच कैसे हो गई। अगर हादसा भी है तो रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए थी। एडीएम ने निर्देश दिए कि मामले की रिपोर्ट तत्काल दर्ज कराई जाए। सीओ ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed