फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   nephew killed the woman sleeping in the room in Shahjahanpur

भतीजा बना हैवान: पांच माह की गर्भवती चाची से दुष्कर्म की कोशिश, विरोध पर गला दबाकर की हत्या

Sat, 15 Feb 2025 03:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Feb 2025 03:53 PM IST
सार

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी गर्भवती चाची की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन
nephew killed the woman sleeping in the room in Shahjahanpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा में कमरे में सो रही गर्भवती चाची से भतीजे ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर सिर पर फंटी मारकर बेहोश कर दिया। फिर बच्चों के सामने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया।

विज्ञापन

मीरानपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का रहने वाला व्यक्ति उत्तराखंड में राजमिस्त्री का काम करने गया था। यहां उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ अकेली रहती थी। शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे भतीजा पड़ोस में स्थित अपने मकान से दीवार फांदकर अंदर आ गया। उसने पांच महीने की गर्भवती चाची को सोते समय दबोच लिया। शोर करने पर पड़ोस में लेटे बच्चे जाग गए तो उन्हें जान से मारने का भय दिखाकर चुप करा दिया। विरोध करने पर फंटी से महिला के सिर पर प्रहार कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने आरोपी भतीजे और भाई के खिलाफ दी तहरीर 
इसके बाद आरोपी ने बच्चों के सामने मां की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर पति लौटकर आया और आरोपी भतीजे व भाई के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि घटना के समय भाई मकान के बाहर खड़ा रहा और वारदात में उसकी पूरी संलिप्तता थी। एसपी देहात मनोज अवस्थी व सीओ तिलहर ज्योति यादव ने मौके का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

एसपी देहात मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रथमदृष्टया जांच में अवैध संबंधों को लेकर हत्या की बात सामने आई है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed