{"_id":"660db73d1c6eab97ed0b2e64","slug":"mother-and-son-die-due-to-tractor-collision-on-national-highway-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-116135-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर की टक्कर से मां-बेटे की मौत
Thu, 04 Apr 2024 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 04 Apr 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
जैतीपुर में बुधवार को हादसे की सूचना के बाद रोते-बिलखते मृतकों के परिजन। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर/ जैतीपुर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर मौजमपुर के पास बुधवार की शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव पेजीगौटिया निवासी महेश्वरी देवी (60) व उनके बेटे लक्ष्मी नारायण (20) की मौत हो गई। हादसे के बाद जाम की स्थिति बनने पर पुलिस ने रास्ता साफ कराया।
नलकूप ऑपरेटर रामसागर की करीब चार साल पहले मौत हो गई थी। पेंशन के रुपये निकालने के लिए बुधवार को महेश्वरी देवी अपने बेटे लक्ष्मी नारायण के साथ बाइक से शाहजहांपुर आईं थीं। काम निपटाने के बाद दोनों लोग निगोही थाना क्षेत्र के पतराजपुर स्थित लक्ष्मी नारायण की ससुराल जाने के लिए निकले थे। शाम करीब छह बजे नेशनल हाईवे पर मौजमपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर बाइक से हो गई। जोरदार टक्कर लगने से दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। इस बीच हाईवे पर कुछ देर के लिए वाहन रुक गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
-- -- -- -- -- -
मां-बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
-हादसे के बाद मां-बेटे की मौत की खबर गांव में पहुंचने के बाद कोहराम मच गया। लक्ष्मी नारायण की मौत से पत्नी नेहा व चार साल की बेटी राजकुमारी बिलख पड़ीं। वहीं महेश्वरी देवी के बेटे भीमसेन व प्रेम नारायण भी रो पड़े। लक्ष्मी नारायण तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।