फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mother and daughter die father injured in tractor-trolley collision

Shahjahanpur: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से पत्नी-बेटी की मौत, पति घायल; आधे घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे तीनों

Thu, 23 Nov 2023 10:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Nov 2023 10:40 AM IST
सार

बंडा में नभीची मार्ग पर गांव पट्टी छज्जूपुर के पास बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर घायल हो गया। तीनों मेला देखकर घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन
Mother and daughter die father injured in tractor-trolley collision
माया देवी और मानसी के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में नभीची मार्ग पर गांव पट्टी छज्जूपुर के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार माया देवी (30) और उनकी छह साल की बेटी मानसी की मौत हो गई। बाइक चला रहे उनके पति मनोज घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


ग्राम नभीची निवासी मनोज अपनी पत्नी और बेटी के साथ रामलीला देखने बंडा गए थे। शाम चार बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। पट्टी छज्जूपुर के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस हादसे के बाद भागे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश कर रही है।  
विज्ञापन


आधे घंटे तक सड़क पर तड़पती रहीं मां-बेटी
हादसे के बाद मनोज, उनकी पत्नी माया देवी और छह साल की मासूम बेटी मानसी मौके पर आधे घंटे तक तड़पते रहे। राहगीरों की सूचना के बाद भी पुलिस और एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसी वजह से मां-बेटी को समय से इलाज नहीं मिल पाया और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pilibhit: लैब टेक्नीशियन ने फंदा लगाकर दी जान, मरने से पहले पत्नी को किया वीडियो कॉल, कहा थी ये बात

खेतीबाड़ी करने वाले मनोज की बेटी पिछले कई दिन से रामलीला मेला दिखाने की जिद कर रही थी। बुधवार को पत्नी के साथ बेटी को लेकर कस्बे में आए। बाजार में खरीदारी करने के बाद रामलीला मेले गए। वहां से लौटते समय तीनों काफी खुश थे। नभीची मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर बाइक में लग गई। हादसे में तीनों घायल हो गए। 

 

आसपास के लोगों के मुताबिक, हादसे के बाद तुरंत ही पुलिस को खबर दी गई थी। 30 मिनट तक पुलिस के नहीं पहुंचने से घायल मौके पर पड़े तड़पते रहे। इस बीच एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टर ने माया व मानसी का मृत घोषित कर दिया। 

शव देख बिलख पड़े परिजन 
अस्पताल में मां-बेटी का शव देखकर मनोज की मां कुसुमा देवी व परिवार के अन्य सदस्य बिलख पड़े। थाना प्रभारी राकेश चंद्र मौर्या ने बताया कि सूचना आने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर गई थी। हादसा करने वाले ट्रैक्टर को थाने में खड़ा करा लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है। मामले में थाने में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed