फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Most of the patients of fever came, tested 100 patients and gave medicine

स्वास्थ्य शिविरः बुखार के सबसे ज्यादा आए मरीज, 100 रोगियों का किया परीक्षण, दवाएं दीं

Sun, 15 May 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Most of the patients of fever came, tested 100 patients and gave medicine
सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में स्वास्थ्य कैंप में मरीज का एक्स-रे देखते डॉक्टर । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में शनिवार को स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया। इसमें सबसे अधिक बुखार के मरीज पहुंचे। इसके अलावा खांसी, उल्टी-दस्त, खुजली आदि रोगों से पीड़ित मरीजों ने भी डॉक्टरों से परीक्षण कराया और दवा दी। करीब सौ मरीजों को इलाज मिला और 20 लोगों के खून की जांच की गई।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर पूर्वाह्न 11 बजे शुरू हुआ। ग्राम प्रधान सरदार खां ने गांव की मस्जिद से घोषणा कर लोगों को शिविर में बुलाया। सीएचसी सिंधौली से डॉ. वेदप्रकाश के अलावा फार्मासिस्ट डॉ. दिनेश कुमार और लैब टेक्निशियन सैफ खान ने ग्रामीणों का परीक्षण किया। मलेरिया की आशंका के चलते खून की जांच कर्राई। ओआरएस घोल के 200 पैकेट बांटे।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों को सफाई का महत्व बताया और हाथ धोने का सही तरीका भी सिखाया गया। महिलाओं की काउंसलिंग के लिए अलग से व्यवस्था की गई थी। स्कूल में कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर सरला व नंदनी सक्सेना ने महिलाओं को सफाई के प्रति जागरूक किया। प्रधान सरदार खां के अलावा प्रधानाध्यापक सरताज अली, सहायक अध्यापक दीपा पूनिया, वंदना, शिक्षामित्र सारिका गुप्ता व राम नारायण का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर के टिप्स
-गर्मी में पानी को उबालकर ठंडा कर पीएं।
-बासी भोजन न करें।
- हर दिन आठ लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।
- धूप में घर से बाहर निकलने से बचे, बेहद जरूरी होने पर छाता लेकर चले।
डॉ. वेदप्रकाश, फिजिशियन-सीएचसी सिंधौली।
डॉक्टर ने अच्छे से देखा
पैर में दर्द होता है। डॉक्टर ने अच्छे से देखा। दवा और मरहम भी दिया है। सलाह दी कि दवा से आराम न मिले तो सीएचसी में आकर दिखा लें। -बलवीर
सिरदर्द से परेशान था
-गर्मी में सिरदर्द से परेशान था। मस्जिद से हुई घोषणा सुनकर डॉक्टर को दिखाने आई हूं। अभी तक मेडिकल स्टोर से दर्द ले रहे थे। अब उम्मीद है कि ठीक हो जाऊंगी। -रूपा
लगते रहें स्वास्थ्य शिविर
ग्रामीणों को गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। बहुत से मरीज है, जो टैबलेट खाकर काम चला लेते हैं, उन्हें डॉक्टर का परामर्श के बाद आराम मिल जाएगा। -रामनरेश
एसिडिटी की दवा मिली
पेट में एसिडिटी बनती है। कई दिनों से दवा खा रहे हैं। स्वास्थ्य शिविर में दवा ली है। उम्मीद है आराम मिल जाएगा। डॉक्टर को दिखाकर दवा खाने से फायदा होता है। -विमलेश
भूख नहीं लगती
बुखार की शिकायत रहती है। भूख भी नहीं लगती है। पेट में गैस भी काफी ज्यादा बनती है। शरीर कमजोर हो गया। आराम न होने पर सीएचसी पर दवा के लिए बुलाया है। -छोटी बिटिया

कमजोरी से आते चक्कर
-शरीर में कमजोरी रहती है। इस वजह से चक्कर भी आते हैं। लग रहा है कि शरीर में बुखार की समस्या हो गई। डॉक्टर को दिखाया है। गांव में ही इलाज मिल गया है। -जाबिर

सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में मेडिकल कैंप के दौरान सांस के मरीज की जांच करते एलटी सैफ खान

सिंधौली के प्राथमिक विद्यालय तेरा में मेडिकल कैंप के दौरान सांस के मरीज की जांच करते एलटी सैफ खान- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed