फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mosquito infestation on the rise in Alhaganj, residents angry over lack of fogging

Shahjahanpur News: अल्हागंज में मच्छरों का प्रकोप बढ़ा, फॉगिंग न होने से लोगों में रोष

Thu, 28 May 2026 10:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Mosquito infestation on the rise in Alhaganj, residents angry over lack of fogging
अल्हागंज। नगर क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। नगर पंचायत स्तर पर फॉगिंग और बचाव कार्य न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है। खुले नाले, गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला आजादनगर निवासी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि शाम होते ही मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ जाता है कि घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहा। नगरवासियों ने प्रशासन से तत्काल फॉगिंग अभियान चलाने, नालों की सफाई और दवा छिड़काव की मांग की है।
विज्ञापन

अल्हागंज नगर पंचायत अध्यक्ष शिवानी वर्मा ने बताया कि कुछ स्थानों पर नाले नीचे होने के कारण पानी की निकासी में समस्या है। इसके लिए आजादनगर जैसे क्षेत्रों में टैंक बनाए जा रहे हैं, जहां से पानी मोटर द्वारा ऊंचे नालों में डाला जाएगा। सफाई अभियान जारी है और विकासनगर में काम चल रहा है। नगर में जल्द ही फॉगिंग भी शुरू की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed