{"_id":"6691b07c31ae3a7577008a94","slug":"more-than-five-and-a-half-thousand-people-have-been-displaced-so-far-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-122676-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को अब तक किया जा चुका विस्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को अब तक किया जा चुका विस्थापित
Sat, 13 Jul 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 13 Jul 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी उफनाने से सदर और तिलहर तहसील सबसे अधिक प्रभावित हुई है। 30 हजार से अधिक लोग बाढ़ से घिरे हैं। प्रशासन का दावा है कि अब तक दोनों तहसीलों में साढ़े पांच हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
सदर क्षेत्र में बाढ़ में करीब 20 हजार लोग और तिलहर तहसील में 10 हजार से अधिक लोेग बाढ़ से प्रभावित हैं। सदर क्षेत्र में गर्रा और खन्नौत नदी बाढ़ से उफना रही हैं। दर्जनों मोहल्लों में पानी भर गया है। शहर में पांच आश्रय स्थल बनाए गए हैं। तिलहर क्षेत्र में 500 से अधिक लोगों को विस्थापित किया गया है। इनको भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों को अभी तक खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं।
दावा है कि शनिवार से राहत सामग्री का वितरण शुरू हो जाएगा। राहत सामग्री की पैकिंग का कार्य चल रहा है।
-- -- -- --
सदर और तिलहर तहसील में अब तक पांच हजार से अधिक लोगों को विस्थापित किया जा चुका है। राहत कार्य जारी है। बाढ़ पीड़ितों को खाने के पैकेट वितरित किए जा रहे हैं। संभावना है कि शनिवार से राहत सामग्री के वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. सुरेश कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व