फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More than eight hundred fake ration cards canceled

Shahjahanpur News: आठ सौ से अधिक फर्जी राशन कार्ड निरस्त

Mon, 30 Oct 2023 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
More than eight hundred fake ration cards canceled
राशन कार्डों से आधार लिंक का काम जारी, 5931 यूनिट कैंसिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जिला पूर्ति विभाग में राशन कार्ड से आधार लिंक करने का काम चल रहा है। आधार से राशनकार्ड लिंक होने पर 854 फर्जी राशन कार्ड और 5931 यूनिट निरस्त कर दी गई हैं। अभी आधार लिंक का काम जारी है। संभावना है कि अभी और राशन कार्ड और यूनिट निरस्त होंगे।
जिले में वर्तमान में 5,68,599 कार्डधारक हैं। राशन कार्ड से आधार लिंक करने का काम पिछले कई महीने से चल रहा है। विभाग की ओर से आधार लिंक कराने की सूचना भी जारी की गई थी। इसके बाद लोगों ने आधार लिंक कराने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

इसमें बहुत से लोग ऐसे पाए गए जिन्होंने दो स्थानों से राशन कार्ड बनवा रखे थे। जब उनका राशन कार्ड आधार से लिंक किया गया तो इसका खुलासा हुआ। ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 99.89 प्रतिशत आधार लिंक होने का काम हो चुका है। अब जिले में 3,345 कार्ड बचे हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अगर जल्द ही ये लोग आधार लिंक नहीं कराते हैं, तो उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा। इनमें से कुछ राशन कार्ड ऐसे भी थे जिनके मुखिया की मृत्यु हो गई, लेकिन राशन कार्ड संचालित थे। ऐसे राशन कार्ड भी निरस्त किए गए हैं।
अगर मृतक मुखिया के परिवार के किसी सदस्य की ओर से आवेदन किया जा रहा है तो उनके राशन कार्ड बनाने का भी काम चल रहा है। जो भी निरस्त किए गए हैं, वे सब गृहस्थी कार्ड हैं। अंत्योदय राशन कार्डों को निरस्त नहीं किया गया है।
-
विभाग की ओर से कराया जाएगा सत्यापन
शासन की ओर से शासनादेश जारी हुआ है कि राशन कार्ड धारकों का जल्द ही सत्यापन कार्य किया जाएगा। इसके लिए पूर्ति विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग की टीमों को लगाया जाएगा। सत्यापन में यह देखा जाएगा कि राशन कार्ड धारक पात्र है कि नहीं। अगर पात्रता की श्रेणी में नहीं आता है तो उसका राशन कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

------
राशन कार्ड से आधार लिंक करने पर पता लगा कि लोगों ने दो-दो स्थानों पर राशन कार्ड बनवा रखे थे। मुखिया के मृत होने के बाद भी काफी राशन कार्ड संचालित थे। ऐसे कार्डों को निरस्त कर दिया गया है। जल्द ही राशन कार्डों के सत्यापन का कार्य भी शुरू होने वाला है।
- ओम हरि उपाध्याय, डीएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed