फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   More than 23 lakh voters will elect MP

Shahjahanpur News: 23 लाख से अधिक मतदाता चुनेंगे सांसद

Sun, 17 Mar 2024 01:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 17 Mar 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
More than 23 lakh voters will elect MP
शाहजहांपुर। जिले के 23,22,103 मतदाता 13 मई को चौथे चरण में मतदान कर सांसद का चुनाव करेंगे। प्रशासन ने मतदाताओं की फाइनल सूची तैयार कर ली है। 18 अप्रैल से नामांकन शुरू हो जाएंगे। चार जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकार वार्ता में डीएम उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 25 अप्रैल है। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी की जाएगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 29 अप्रैल है। 13 मई को मतदान होगा। चार जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन

जिले में पुरुष 12,46,206 और महिला 10,75,739 मतदाता हैं। तृतीय लिंग के 158 मतदाता हैं। जिले में युवा मतदाताओं की भूमिका अहम रहने वाली है। इसमें पहली बार मतदान करने वाले 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाता 51,264 हैं। 20 से 29 वर्ष की आयु के 4,38,923 मतदाता हैं। 85 वर्ष की आयु से अधिक के मतदाताओं की संख्या 21,096 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 वर्ष से आयु के ऊपर के 365 मतदाता हैं। दिव्यांग मतदाता 20,574 हैं और सर्विस मतदाता 1303 हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार 18 अप्रैल तक वोट बनवाने लिए आवेदन किया जा सकता है। हालांकि नामांकन से सात दिन पहले आवेदन कर दें क्योंकि आवेदन के बाद सात दिन का समय वोट बनने में लग जाता है।
---------
विधानसभा वार मतदाताओं की संख्या
विधानसभा पुरुष महिला तृतीय लिंग कुल
कटरा 1,92,609 1,61,570 27 3,54,206
जलालाबाद 2,08,381 1,74,580 8 3,82,969
तिलहर 2,01,193 1,76,403 14 3,77,610
पुवायां 2,16,033 1,91,743 19 4,07,795
सदर 2,28,598 1,98,793 39 4,27,430
ददरौल 1,99,392 1,72,649 51 3,72,092
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed