फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Moratorium ends, bulldozer will run on Shahjahanpur road from today

Shahjahanpur News: मोहलत समाप्त, आज से शाहजहांपुर रोड पर चलेगा बुलडोजर

Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Moratorium ends, bulldozer will run on Shahjahanpur road from today
दातागंज। कस्बे के अरेला मोहल्ले में शाहजहांपुर रोड पर सोमवार से बुलडोजर चलेगा। तहसील प्रशासन ने करीब एक सप्ताह पहले मोहल्ले के सभी दुकानदारों को रविवार तक का अल्टीमेटम दिया था। उन्हें बताया गया था कि रविवार तक सभी दुकानदार स्वयं अपनी-अपनी दुकानें तोड़ लें। इसके बाद सभी दुकानें ढहाकर सड़क चौड़ी कराई जाएगी।
विज्ञापन

कस्बे के अरेला मोहल्ले में करीब तीन सौ मीटर का दायरा काफी संकरा है। रास्ता इतना पतला है कि केवल एक ही समय में एक बड़ा वाहन गुजर सकता है। फिर उससे कोई कार या बाइक तक ओवरटेक नहीं कर सकती। इस कारण यहां आए दिन जाम लगता है। शाहजहांपुर और लखनऊ जाने वाले अधिकतर वाहन इधर से ही निकलते हैं। तहसील प्रशासन कई बार अतिक्रमण हटाने का विचार कर चुका था। पिछले दिनों मोहल्ले के व्यापारियों ने अपने रोजगार की दुहाई देते हुए तहसील प्रशासन से कोई दूसरा रास्ता निकालने की मांग की थी। व्यापारियों ने कहा था कि इस तीन सौ मीटर के दायरे में करीब ढाई सौ दुकानें हैं। यह दुकानें टूटने से सभी व्यापारी पैदल हो जाएंगे। उनका रोजगार छिन जाएगा। इससे बाईपास निकलवाना ही बेहतर रहेगा लेकिन इससे तहसील प्रशासन ने अपने हाथ खड़े कर दिए। पूरा रोड करीब 65 फुट चौड़ा निकाला जाएगा। इससे अधिकतर दुकानें गिरा दी जाएंगी। कुछ दुकानदारों ने स्वयं ही तोड़फोड़ करना शुरू कर दी है। शेष दुकानों पर सोमवार से बुलडोजर चलने जा रहा है।
विज्ञापन


चौड़ीकरण में तीन धर्मस्थल भी शामिल: - दुकानों के साथ तीन धर्मस्थल भी जद में आ रहे हैं। इनमें दो मंदिर और एक मस्जिद शामिल है। बताया जा रहा है कि एक मंदिर का कुछ हिस्सा ही इसमें आएगा लेकिन शेष दोनों धर्मस्थल पूरी तरह से चपेट में आ सकते हैं। उनमें कई दुकानें भी बनी हुई हैं। धर्मस्थल हटाने के मामले में भी किसी का विरोध सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अरेला मोहल्ले में सोमवार से जेसीबी चलवाकर सड़क चौड़ी कराई जाएगी। इस दौरान पुलिस-पीएसी भी मौजूद रहेगी। कोई विरोध करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। अब इसमें किसी प्रकार का विरोध बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed