{"_id":"67504fb4b3f9319e71037dc3","slug":"moradabad-team-won-third-quarter-final-match-of-cricket-tournament-in-shahjahanpur-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट: तीसरे क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद की टीम जीती, उत्तराखंड को नौ रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट: तीसरे क्वार्टर फाइनल में मुरादाबाद की टीम जीती, उत्तराखंड को नौ रन से हराया
Wed, 04 Dec 2024 06:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 04 Dec 2024 06:19 PM IST
विज्ञापन
मैच में बल्लेबाजी करता खिलाड़ी
- फोटो : कमेटी
शाहजहांपुर के जीएफ कॉलेज मैदान पर स्व. सूरज कांति क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल बुधवार को खेला गया। इसमें एसपीएस मुरादाबाद की टीम ने विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी उत्तराखंड को हरा दिया। मुरादाबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 131 रन बनाए। प्रीत सिरोही ने 28, एनपी सिंह ने 18 रनों का योगदान दिया। विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी की तरफ से सिमरन ने तीन विकेट हासिल किए। हर्षित यादव ने दो विकेट चटकाए।
विज्ञापन
दूसरी पारी में विश्वनाथ क्रिकेट अकादमी ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन जीत नहीं सकी। नौ रन से हार का सामना करना पड़ा। बल्लेबाज धर्मेंद्र गौतम ने 40 रन बनाए। मुरादाबाद के गेंदबाज एनपी सिंह व अभिमन्यु ने तीन-तीन विकेट लिए। एनपी सिंह को मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट डायरेक्टर अभय सिंह गुर्जर, शिखर दीक्षित, राहुल सक्सेना, अनुज यादव, शोभित वाजपेयी, पंकज तिवारी, अंपायर मुनाजिर नियाजी, सनी वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन