{"_id":"5eac58808ebc3e90310650fa","slug":"monkeys-attacked-in-lock-down-ten-were-killed-in-five-days-shahjahanpur-news-bly40449276","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन में भूखे बंदरों के हमले से एक वृद्ध महिला व नौ बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन में भूखे बंदरों के हमले से एक वृद्ध महिला व नौ बच्चे घायल
विज्ञापन
अल्हागंज। लॉकडाउन के बीच बंदरों को भी खाने-पीने की दिक्कत हो रही है। इस वजह से बंदर भी हमलावर हो रहे हैं। अल्हागंज क्षेत्र के गांव साहबगंज में पांच दिनों में बंदरों ने हमला कर एक महिला और नौ बच्चों समेत दस लोगों को घायल कर दिया।
इन दिनों लॉक डाउन की वजह से लोग एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मगर इन दिनों बंदर और आवारा पशुओं के लिए भोजन की समस्या हो गई है। इस वजह से बंदर हमलावर होने लगे हैं। पिछले पांच दिनों में गांव साहबगंज में बंदरों ने एक महिला और नौ बच्चों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इनमें 50 वर्षीय सोनश्री, पांच वर्षीय विराट, चार वर्षीय श्रेया, सात वर्षीय रोशनी, 18 वर्षीय ईश्वरवती, छह वर्षीय सुधांशु, छह वर्षीय प्रणव, दस वर्षीय दुर्गा, दस वर्षीय प्रांशु शामिल हैं।
अस्पताल में नहीं मिली वैक्सीन
लोगों का आरोप है कि उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन भी नहीं मिली। मजबूरन सभी को बाजार से खरीदकर वैक्सीन लगवानी पड़ी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. एसके बचानी ने बताया कि तीन-चार दिन से वैक्सीन खत्म हो गई हैं। जल्दी ही मंगवा ली जाएंगी।