फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Money rains in the market on Dhanteras

Shahjahanpur News: धनतेरस पर बाजार में धन वर्षा

Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 11 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Money rains in the market on Dhanteras
सदर बाजार में धनतेरश की पूजा के लिए खिलौना फूला व चूरा आदि की खरीदारी करते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। धनतेरस पर बाजार में पूरे दिन बहार रही। मौसम खराब होने के बाद भी बड़ी संख्या में ग्राहक पहुंचे और त्योहार के लिए खरीदारी की। सबसे ज्यादा आकर्षण आभूषण और इलेक्ट्रॉनिक बाजार पर रहा। कपड़ा और ऑटोमाबाइल बाजार में भी भीड़ कम नहीं हुई। सुबह से रात तक 100 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन


शुक्रवार से पंच पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो गई। धनतेरस को लेकर दुकानदारों ने बृहस्पतिवार से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। बर्तन की दुकानें रातभर सजाई गईं, तो सराफा, वाहन आदि के शोरूम पर भी खूब तैयारी की गई। शुक्रवार को फूलों की माला और इलेक्ट्रॉनिक झालरों से सजी सभी दुकानें ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षक कर रही थीं। सुबह 10 बजे के बाद बाजार में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन



धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा है। लोगों ने स्टील, पीतल, तांबा, फूल, आदि धातुओं के साथ ही कुक वेयर उत्पादों की खरीदारी की। बर्तन विक्रेता पंकज टंडन ने बताया कि इस बार ब्रांडेड कंपनियों की उत्पादों की मांग रही। नॉन स्टिक, हार्डएनोडाइज, इंडक्शन बेस, सैंडविच बॉटम, कुक वेयर, टेबिल वेयर आइटम लोगों ने खरीदे। बोन चाइना, ब्लास वेयर के साथ पूजा बर्तनों की खरीदारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सराफा बाजार में लोगों ने सोना-चांदी के सिक्कों के साथ लक्ष्मी गणेश के स्वरूप खरीदे। आभूषणों में ब्रांडेड की डिमांड रही। सराफा बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद सर्राफ ने बताया कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। सबसे अधिक सोने-चांदी के सिक्के खरीदे गए। लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चांदी पूजा थाली, डॉलर आदि की खरीदारी भी खूब हुई है। जिन घरों में आने वाले दिनों में शादी-बारातें हैं, उन लोगों ने आभूषण खरीदे।



ऑटोमोबाइल कारोबारी अनुज कपूर ने बताया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों का असर दोपहिया वाहनों की खरीद पर दिखाई नहीं दिया। बाइक और स्कूटी की खरीदारी हुई। चार पहिया वाहनों के विक्रेता वीपी सिंह ने बताया कि सेमी कंडक्टर की सप्लाई न होने के कारण शोरूम पर कारों का स्टॉक कम हो गया है। इसलिए कार खरीदने की इच्छा रखने वालों को थोड़ा निराश होना पड़ा। कार खरीद में पिछले साल की अपेक्षा इस बार 25 प्रतिशत गिरावट आई। हालांकि धनतेरस पर कार बाजार में रौनक रही।



इलेक्ट्रानिक उत्पादों के शोरूम पर रौनक रही। सुबह से शाम तक लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचते रहे। इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के विक्रेता राजीव गुप्ता ने बताया कि सबसे ज्यादा एलईडी और किचेन प्रोडक्ट की खरीदारी हुई। जरूरत के हिसाब से फ्रीज, वॉशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, एलईडी, एसी, हीटर आदि खरीदे।





रेडीमेट कपड़ों की दुकानों पर धनतेरस पर खरीदारी हुई। कपड़ों की दुकानों पर सुबह से ही ग्राहक पहुंचे, महिलाओं ने जहां अपने लिए साड़ियां खरीदी, तो पुरुषों ने कुर्ता पैजामा और पैंट-शर्ट पसंद किया। बच्चों के लिए उनके अभिभावकों ने कपड़े खरीदे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed