{"_id":"6859a4bb36cf7968e609cfec","slug":"molestation-accused-missing-kidnapping-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-146586-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छेड़खानी का आरोपी लापता, अपहरण का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छेड़खानी का आरोपी लापता, अपहरण का आरोप
विज्ञापन
बंडा। बंडा पुलिस ने जिस युवक के खिलाफ छेड़खानाी की रिपोर्ट दर्ज की, वह लापता है। परिवार वालों ने अपहरण का आरोप लगाया है।
गांव भगवंतापुर निवासी महेश चंद्र ने पुलिस को बताया कि 19 जून को उसका बेटा दुर्वेश गांव में एक किराने की दुकान पर सामान लेने गया था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे पीटा था। इसके बाद दुर्वेश रात में सोने के लिए बग्गर में चला गया। सुबह परिजनों को वह नहीं मिला। परिजन उसकी तलाश कर रहे हैं।
महेश ने चार लोगों पर पुत्र का अपहरण कर गायब करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं, दूसरे पक्ष की महिला ने दुर्वेश पर बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कार्यवाहक थाना प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।