फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Modi managed to attract 1.5 lakh women voters on the pretext of Lakhpati Didi

Shahjahanpur News: लखपति दीदी के बहाने डेढ़ लाख महिला वोटरों को साध गए मोदी

Sat, 27 Apr 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 27 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Modi managed to attract 1.5 lakh women voters on the pretext of Lakhpati Didi
शाहजहांपुर। लखपति दीदी योजना के बहाने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिले की करीब डेढ़ लाख महिला वोटरों को साध गए। महिलाओं के लिए संचालित अन्य योजनाओं का जिक्र भी प्रधानमंत्री ने किया, लेकिन लखपति दीदी योजना पर विशेष फोकस रखा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपनी जनसभा में भाषण के दौरान महिलाओं के उत्थान को अपनी प्राथमिकता में शामिल बताया था। उन्होंने आवास योजना में सर्वाधिक आवास महिलाओं के नाम पर करने, उज्ज्वला योजना से महिलाओं को लाभ मिलने की बात की थी। साथ ही लखपति दीदी योजना का विशेष तौर पर जिक्र किया।
विज्ञापन

पूरे देश में अब तक एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जा चुका है। वहीं आने वाले पांच साल में तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। शाहजहांपुर में वर्तमान में 12,145 लखपति दीदी हैं। जिले में करीब 13000 स्वयं सहायता समूह संचालित हैं, जिनमें तकरीबन एक लाख 40 हजार महिलाएं शामिल हैं। आने वाले समय में जिले से 16 हजार लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह ऐसा वोट बैंक है, जो सरकार की इस योजना से सीधा प्रभावित हो रहा है। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने आवास, शौचालय, गैस सिलिंडर उपलब्ध कराने के साथ ही महिलाओं को आर्थिक तौर पर समृद्ध करने का सपना दिखाया।

------------
यह है योजना
यह महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने वाला कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम है। इसका लाभ उठाने के लिए महिला की उम्र 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए और उसे किसी स्वयं सहायता समूह से जुड़ा होना चाहिए। इसके बाद वह लखपति दीदी योजना के तहत स्वयं को पंजीकृत कराकर कई तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कोई एक प्रशिक्षण लेकर अपनी आय बढ़ा सकती है। एक से पांच लाख तक का लोन बगैर गारंटी के आसानी से मिल जाता है।


-------
जिले में स्वयं सहायता समूह अच्छे ढंग से काम कर रहे हैं। 12 हजार से अधिक लखपति दीदी वर्तमान में हैं। 16,000 लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिला है। इसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
- अवधेश राम, पीडी डीआरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed