फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Modi and soft just theoretical differences: TIwari

मोदी और मुलायम में सिर्फ सैद्धांतिक मतभेद: तिवारी

Thu, 15 Oct 2015 11:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 15 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
Modi and soft just theoretical differences: TIwari
अपने 90वां जन्मदिन से तीन दिन पहले सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वयोवृद्ध नेता नारायण दत्त तिवारी अपने परिवार के साथ बृहस्पतिवार को देर शाम शहर में थे। इस आयु में भी उनके तेवर वही थे, जो पहले कभी हुआ करते थे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान श्री तिवारी ने न सिर्फ शहर की समस्याओं के बारे में जानकारी ली, बल्कि उनका समाधान निकालने के लिए वह उत्सुक दिखे। एक सवाल के जवाब में एनडी तिवारी ने कहा कि मोदी और मुलायम दोनों के बात और काम करने के ढंग अलग हैं। मंचों पर एक-दूसरे की समालोचना करना, कभी प्रशंसा करना, यह दर्शाता है कि दोनों में सिर्फ सैद्धांतिक मतभेद हैं। दोनों एक-दूसरे की प्रशंसा नहीं करते, बल्कि यह उनके काम और बात करने का ढंग है, जो राजनीति में अच्छी बात कही जा सकती है। बोले: प्रधानमंत्री होने के नाते मोदी की जिम्मेदारी अधिक है।
विज्ञापन

पूछने पर बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा और भाजपा मिलकर चुनाव नहीं लड़ेंगे। विदेशों में प्रधानमंत्री के लगातार दौरे कितने प्रभावी होंगे, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि विदेशों में मोदी सिर्फ भ्रमण ही नहीं कर रहे, बल्कि समझौते भी कर रहे हैं, अब देखना यह है कि इन समझौतों में आगे कितनी सहमति बन सकती है। इस बीच उनके बेटे रोहित शेखर और पत्नी उज्ज्वला तिवारी ने बताया कि श्री तिवारी का 90वां जन्मदिन 18 अक्तूबर को काठगोदाम में मनाया जाएगा। उसी की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed