फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mock drill: Rioters shouted slogans and pelted stones... Police chased them away with batons.

मॉकड्रिल : नारेबाजी कर बलवाइयों ने की पत्थरबाजी...पुलिस ने लाठी फटकार खदेड़ा

Sun, 28 Sep 2025 09:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
Mock drill: Rioters shouted slogans and pelted stones... Police chased them away with batons.
बलवा ड्रिल की रिहर्सल के दौरान शस्त्र चलाते एसपी राजेश द्विवेदी। स्रोत: मीडिया सेल
शाहजहांपुर। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन मैदान पर रविवार को मॉकड्रिल हुई। एक तरफ पुलिस की टीम ने उपद्रवी बन नारेबाजी की। वहीं पुलिस ने दंगा निरोधी शस्त्रों का इस्तेमाल कर उपद्रवियों को खदेड़ा। एसपी व अन्य अधिकारियों ने भी शस्त्रों काे चलाया।
विज्ञापन

एसपी राजेश द्विवेदी की निगरानी में दंगा निरोधी ड्रिल का अभ्यास कराया गया। पहले बलवा होने की स्थिति बनाई गई। इसके बाद अधिकारियों ने उससे निपटने के पुलिस पार्टी को तरीके बताए। एंटी राइट गन, प्लास्टिक पैलेट, रबर बुलेट, आंसू गैस के गोले, चिल्ली बम आदि को दागा गया।
विज्ञापन

बलवा करने वाले पीछे नहीं हटे तो उनपर पानी छोड़ा गया। इसके बाद लाठीचार्ज कर खदेड़ा गया। महिला उपनिरीक्षक एवं रिक्रूट महिला आरक्षियों को भी सम्मिलित कर उनकी तत्परता, मनोबल और आत्मविश्वास को सुदृढ़ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि प्रत्येक थाना प्रभारी सरकारी वाहनों में बलवा ड्रिल से संबंधित सभी आवश्यक उपकरणों को हमेशा रखें। किसी भी आकस्मिक या संवेदनशील परिस्थिति में पुलिस बल को तात्कालिक एवं प्रभावी प्रतिक्रिया देने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ सिटी पंकज पंत, सीओ तिलहर ज्योति यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed