{"_id":"575469fb4f1c1b7d2810dade","slug":"mobile-phones-connected-to-the-city-s-two-power-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल फोन से जुड़े शहर के दो पॉवर स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल फोन से जुड़े शहर के दो पॉवर स्टेशन
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली नेटवर्क की खराबी से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान को बेहतर बनाने के लिए शहरर में 33 केवी क्षमता वाले निगोही रोड स्थित गदियाना और गोविंदगंज सब स्टेशन रविवार को मोबाइल फोन नेटवर्क से लैस कर दिए गए। अधीक्षण अभियंता आरके अग्रवाल ने दोनों सब स्टेशनों को विभागीय सीयूजी नंबर जारी कर दिए। शहर में 33 केवी क्षमता वाले सात सब स्टेशन हैं। इन सभी स्टेशनों पर बीएसएनएल के पीएनटी फोन पहले से कार्यरत हैं। यही नहीं, निगोही रोड और गोविंदगंज सब स्टेशन छोड़कर अन्य सभी सब स्टेशनों पर मोबाइल नंबर भी जारी हो चुके हैं। निगोही रोड और गोविंदगंज सब स्टेशन के पीएनटी फोन खराब होने की दशा में लोग बिजली संबंधी दिक्कतें नहीं बता पाते थे। इसी कमी को दूर करने के लिए दोनों बिजली उपकेंद्रों को मोबाइल फोन एलॉट किए गए हैं। गोविंदगंज सब स्टेशन के प्रभारी अवर अभियंता ने बताया कि निगोही रोड सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता अब पीएनटी नंबर 280030 के अतिरिक्त सीयूजी नंबर 7460982721 डॉयल करके शिकायतें नोट करा सकेंगे। इसी तरह गोविंदगंज उपकेंद्र के पीएनटी फोन 222865 पर निर्भर उपभोक्ता सीयूजी नंबर 7460982720 पर बिजली नेटवर्क से संबंधित समस्याएं नोट करा सकेंगे।
बिजली कटौती पर मिलने लगा एसएमएस
शहर में अचानक बत्ती गुल होने या फिर कटौती लागू होने पर पॉवर कारपोरेशन के वितरण और पारेषण खंड के अभियंता बिजली संकट की जवाबदेही एक-दूसरे पर टालने में जुट जाते हैं। ऐसी दशा में वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए अब्दुल्लागंज के प्रभारी अवर अभियंता कृष्ण कुमार पटेल ने एसएमएस पर संदेश देने की प्रक्रिया लागू कर दी है। उनकी इस पहल का विभाग के अधिकारियों ने भी स्वागत किया है। उदाहरणार्थ, रविवार को रात 12 बजे से तीन घंटे की कटौती लागू होने के कुछ मिनट बाद ही जेई पटेल ने एसएमएस भेजकर शहर के उपभोक्ताओं को अवगत करा दिया कि कटौती पैना ट्रांसमिशन स्टेशन से की गई है। इसी तरह दोपहर दो बजे नियमित कटौती प्रभावी होने पर भी उपभोक्ताओं को दो घंटे की रोस्टरिंग के बारे में पता चल गया। जेई पटेल के अनुसार यह व्यवस्था लागू कर देने से बिजली सप्लाई की पूछताछ के बारे में मिलने वाली फोन कॉल कम हो गई हैं।