फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA son's aligation

विधायक पुत्र के पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाने के बाद खलबली

Sat, 20 Mar 2021 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
MLA  son's aligation
पुवायां। पुवायां से भाजपा विधायक चेतराम के पुत्र नीरज के अपनी ही सरकार में अधिकारियों पर तमाम सवाल उठाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इधर, भाजपा खेमे में खलबली मची है। विपक्षी दल इसे सरकार की छुपाई जा रही नाकामी को उजागर करने वाला बता रहे हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विधायक चेतराम के पुत्र नीरज पासवान ने 18 मार्च की रात फेसबुक पर 12 मिनट तक लाइव रहकर भाजपा सरकार में अधिकारियों को सपा और बसपा की मानसिकता के तहत काम करने वाला बताया। कहा कि इस सरकार में भी कई कर्मचारी, अधिकारी बिना रुपये लिए काम नहीं करते हैं। अगर अधिकारियों को कंट्रोल नहीं किया गया तो अनर्थ हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि मतदाता विधायक और सरकार बनाते हैं अधिकारी नहीं। वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खलबली मच गई। इधर, नीरज ने कहा कि उन्होंने हकीकत बयां की है।
विज्ञापन

फेसबुक पर वीडियो वायरल
पुवायां। विधायक के पुत्र नीरज पासवान की लाइव आकर अफसरों को घेरने को लेकर मिली जुली प्रतिक्रियाएं रहीं। उनके वीडियो को 19 मार्च की रात आठ बजे तक 246 लोगों ने शेयर किया है। 421 लोगों ने कमेंट किए हैं और 602 लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी वीडियो देखा नहीं है, देखकर पता लगेगा असली है या फेंक। अगर असली वीडियो है, तो प्रदेश स्तर पर अवगत कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। पार्टी के नेताओं को बदनाम करने की कोई साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा शाहजहांपुर
विधायक ने कहा मैं व्यस्त
पुवायां। विधायक चेतराम ने इस बारे में बात करने का प्रयास किया गया तो 18 मार्च की रात दो बार कॉल करने पर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। 19 मार्च की रात फोन करने पर उन्होंने फोन रिसीव किया लेकिन सवाल सुनते ही कहा कि मैं व्यस्त हूं। बाद में बात करेंगे। यह कहकर फोन काट दिया।

एक तरफ सरकार चार साल पूरे होने का जश्न मना रही है। जबकि विकास के नाम पर भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया है। किसान को पूरी तरह से बर्बाद करके रख दिया है, जनता परेशान है। यह अब उनके ही लोग महसूस करने लगे हैं। विधायक पुत्र के बयान से सच्चाई सामने आ रही है। - तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed