फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MLA Salona discussed with traders on reduction in GST

Shahjahanpur News: विधायक सलोना ने जीएसटी में कमी पर व्यापारियों से की चर्चा

Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
MLA Salona discussed with traders on reduction in GST
तिलहर। मंडी समिति में बुधवार को विधायक सलोना कुशवाहा ने व्यापारियों को आमंत्रित कर उनके साथ जीएसटी की दरों में की गई कमी पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार ने दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर जीएसटी की दरें कम कर दी हैं। इस निर्णय से जन सामान्य और व्यापारियों दोनों को लाभ मिलेगा। विधायक ने कहा कि व्यापारी नई दरों के अनुसार कम कीमत पर उपभोक्ताओं को सामान उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापारियाें ने उन्हें स्थानीय रोडवेज स्टेशन में बसें नहीं आने की समस्या बताई। इस पर विधायक ने समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले, व्यापारियों ने विधायक को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, मोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता, सुशील बाबू गुप्ता, संजीव अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, रामनिवास गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed