{"_id":"6807eab048d19547a70b92bc","slug":"mla-inaugurated-the-camp-and-listened-to-the-problems-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-142244-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: विधायक ने किया शिविर का शुभारंभ, सुनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: विधायक ने किया शिविर का शुभारंभ, सुनीं समस्याएं
Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पुवायां ब्लॉक में शिविर में योजनाओं की जानकारी देते विधायक। स्रोत विधायक
पुवायां। मंगलवार को पुवायां ब्लॉक कार्यालय पर समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित शिविर का विधायक चेतराम ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर लोगों से लाभ उठाने की अपील की।
विधायक ने कहा कि सरकार हर वर्ग के लिए काम कर रही है। प्रदेश में निवेश हो रहा है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने योजनाओं का लाभ घर के पास देने के लिए ब्लॉकों में शिविर लगवाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पुवायां में शिविर के बाद खुटार और बंडा में भी शिविर लगेंगे।
शिविर में वृद्धावस्था पेंशन के 40, विधवा पेंशन के 20, ओबीसी शादी अनुदान के पांच, दिव्यांगजन विभाग के छह, दिव्यांग प्रमाणपत्र का एक, बाल सेवा योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के दो-दो आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान कई विभागों ने योजनाओं से संबंधित जानकारियां और पात्रता की शर्तें बताईं गईं।
विज्ञापन
शिविर में जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम चित्रा निर्वाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव कुमार, ब्लाॅक प्रमुख नीलम देवी के पति सुरजनलाल, बीडीओ आरपी राणा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग से राजेश कुमार, मोहित कुमार, हिमांशु जोशी सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।