फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   mixing in wine

देसी शराब की दुकान में बिक रही थी मिलावटी शराब, सेल्समैन गिरफ्तार

Wed, 25 Aug 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
mixing in wine
तिलहर पुलिस व आबकारी पुलिस की गिरफ्त में मिलावटी शराब के साथ आरोपी राजेश - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम नेे सोमवार की रात देेसी शराब की दुकान पर छापा मारा और 73 लीटर मिलावटी शराब बरामद की। नकली क्यूआर कोड और ढक्कन भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने सेल्समैन को गिरफ्तार किया है। दुकान के लाइसेंस धारक का बेटा और उसका भतीजा टीम को चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन

तिलहर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव बिरसिंगपुर स्थित देसी शराब की दुकान में सेल्समैन और उसके दो अन्य साथियों द्वारा मिलावटी शराब बनाकर बेचने की सूचना मुखबिर ने पुलिस को दी थी। सोमवार रात पुलिस और आबकारी विभाग ने छापा मारा। पुलिस को मौके से 73 लीटर मिलावटी शराब, 25 नकली क्यूआर कोड, 460 ढक्कन व 5660 रुपये बरामद हुए। विट्ठलपुर प्रह्लादपुर गांव निवासी सेल्समैन राजेश को मिलावट करते पकड़ लिया गया। दो व्यक्ति तेजी से दुकान के अंदर से निकलकर खेतों की ओर भाग गए।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि वह डेढ़ साल से दुकान में काम कर रहा है। दुकान का लाइसेंस ओमकार सिंह निवासी ग्राम बखौरा थाना खुदागंज के नाम है। पिछले तीन दिन से ओमकार सिंह फोन करके बताते थे कि उनका बेटा सुरजीत सिंह अपने चचेरे भाई धर्मवीर के साथ दुकान पर आयेगा और काम करेगा। तीन दिन से रोज सुबह सात साढ़े सात बजे सुरजीत और धर्मवीर आ जाते थे। राजेश को अपने साथ दुकान में ले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान के अंदर मौजूद देसी पौव्वों से 20-30 ग्राम शराब निकालकर एक बर्तन में एकत्र कर लेते थे। पौव्वे में पानी मिला देते थे। दुकान के बाहर पड़ी खाली शीशियों को उठा लेते और उनमें शराब में पानी मिलाकर भर देते। उसके ऊपर नकली ढक्कन और नकली क्यूआर कोड लगाकर बिकवा देते थे। राजेश के मुताबिक नकली ढक्कन और क्यूआर कोड सुरजीत लेकर आता था। त्योहारी सीजन में जमकर मिलावटी शराब की बिक्री हुई। किसी ग्राहक को शक भी नहीं हुआ।

पुलिस ने देसी शराब के ठेके से सेल्समैन को शराब में मिलावट करते पकड़ा है। जबकि दुकान के लाइसेंसी ओमकार सिंह का बेटा और भतीजा मौके से भाग गया। उनकी तलाश की जा रही है। मौके से शराब, नकली क्यूआर कोड और ढक्कन बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed