मिशन शक्ति : छात्राओं को एक दिन के लिए मिले विशेष अधिकार
जलालाबाद। राजकीय महाविद्यालय की छात्रा कोमल पाल ने सोमवार को थाने में प्रभारी निरीक्षक बनाए जाने पर पहले पुलिस की कार्यप्रणाली समझी और बाद में जन समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए। कोमल ने अपराध रजिस्टर पर दर्ज विवरण की जानकारी ली। इस दौरान याकूबपुर तिराहे पर हादसे की सूचना आने पर कोमल सिपाहियों को साथ लेकर वाहन से मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इस दौरान सीओ अजय राय, प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर आदि मौजूद रहे। संवाद
निगोही। मिशन शक्ति अभियान के तहत आदर्श इंटर काॅलेज की कक्षा दस की छात्रा अंशिका वर्मा को प्रिंसिपल मुकेश चंद्र ने गुलदस्ता भेंट कर प्रधानाचार्य के तौर पर अपनी सीट पर बैठाया। अंशिका ने कक्षाओं में जाकर शिक्षण कार्य का जायजा लिया और शिक्षकों को काॅलेज समय से आने के निर्देश जारी किए। इस मौके पर विजय पाल, रामगोपाल, तनुज कुमार, अवनीश वर्मा, अनामिका सिंह, अमरदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
अल्हागंज में श्रुति ने थानेदार बनकर किया थाने का संचालन
अल्हागंज। स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में कक्षा 12 सी की छात्रा श्रुति सैनी को थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने अपनी सीट और उससे जुड़े जिम्मेदारियां सौंपीं। श्रुति ने उनसे और उप निरीक्षक दीपा तोमर से पुलिस की कार्य प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और बाद में उसी के अनुरूप थाने में भ्रमण कर मेस, मालखाना, बैरक आदि की व्यवस्थाएं देखीं। इस दौरान उनकी सहपाठी प्रतिज्ञा, मनु, साक्षी, दीक्षा, सौम्या, अलका आदि मौजूद रहीं। संवाद
आसिफा ने प्रभारी निरीक्षक बनकर दिए कई निर्देश
निगोही। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने आदर्श इंटर काॅलेज में कक्षा दस की छात्रा आसिफा खान को अपनी सीट पर बैठाकर एक दिन के लिए अपना कार्य दायित्व सौंपा। आसिफा ने कंप्यूटर कक्ष, आरक्षी आवासों का जायजा लिया। संवाद
कलान। राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा लक्ष्मी गुप्ता को प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चंद्र ने सोमवार को एक दिन के लिए अपना प्रभार सौंपा। इसी कॉलेज की छात्रा रंजना सक्सेना को एक दिन का वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया। दोनों छात्राओं का उप निरीक्षक काजल पंवार और कांस्टेबल आरती कौशिक ने माला पहनाकर स्वागत किया। संवाद
जैतीपुर। जनकल्याण इंटर कॉलेज में दसवीं की छात्रा दीपांशी को गढ़िया रंगीन में एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया गया। थाना अध्यक्ष हरिकेश सिंह फूलों का गुलदस्ता देकर दीपांशी का स्वागत किया और पुलिस की कार्यप्रणाली बताई। संवाद
संवाद। आदर्श बाल विद्यालय इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट की छात्रा प्रतिभा गंगवार को एक दिन के लिए प्रभारी निरीक्षक बनाया गया। गंगवार ने जन सुनवाई के तहत फरियादियों की शिकायतों को सुना। प्रशिक्षु सीओ आकृति पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल मौजूद रहे। संवाद
शाहजहांपुर। माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य के निर्देशन में छात्राओं को बैंक और डाकघर का भ्रमण कराकर धनराशि जमा करने और निकालने की जानकारी दी गई। राजकीय हाईस्कूल ढका घनश्याम बंडा, जीजीआईसी तिलहर, आर्य महिला इंटर कॉलेज, एबी रिच इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भ्रमण किया। प्रधानाचार्य दीपक दीक्षित ने बताया कि छात्राओं को बैंकों में विभिन्न जानकारी दी गईं। संवाद

निगोही स्थित आदर्श इण्टर कॉलेज में कार्यभार ग्रहण करतीं एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं अंशिका श- फोटो : करौंदीकलां के बांगरकलां में रामलीला का मंचन करते कलाकार।