{"_id":"65f201aa6028aa67e50caf94","slug":"missing-youth-had-heated-chat-with-brother-on-applicationpolice-investigation-started-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-115003-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लापता जवान ने व्हाट्सएप पर भाई से की तल्ख चैटिंग..पुलिस की जांच मुड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लापता जवान ने व्हाट्सएप पर भाई से की तल्ख चैटिंग..पुलिस की जांच मुड़ी
Thu, 14 Mar 2024 01:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला खिरनीबाग निवासी बीएसएफ के जवान चंद्रप्रकाश के जम्मू-कश्मीर स्थित यूनिट जाते समय अपने भाई से व्हाट्सएप पर चैटिंग की थी, जिसमें किसी तीसरे व्यक्ति को लेकर नाराजगी व्यक्त करने के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया गया। यह तथ्य सामने आने के बाद पुलिस की जांच की दिशा दूसरी ओर मुड़ गई है। पुलिस की एक टीम को आंध्र प्रदेश भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।
49 बटालियन में जम्मू-कश्मीर में सिपाही के पद पर कार्यरत चंद्रप्रकाश अवकाश खत्म होने के बाद चार मार्च को यूनिट लौट रहे थे। वह बेगमपुरा एक्सप्रेस में सवार हुए थे। ट्रेन में जाते समय उन्होंने भाई से व्हाट्सएप पर चैट की थी। इसमें किसी व्यक्ति को लेकर तल्ख लहजे में बात करते हुए कॉल आने के बारे में पूछा था। उसके लिए अपशब्दों का प्रयोग भी किया। अंत में भाई ने लोकेशन पूछी तो मिलक बताई थी। इसके बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। तीसरा व्यक्ति कौन था? इसे लेकर पुलिस की जांच शुरू हो गई। वहीं दूसरी ओर चंद्रप्रकाश के खाते से रुपये निकलने के बाद लोकेशन आंध्र प्रदेश की मिली है। इसलिए पुलिस की एक टीम वहां जाएगी। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि जिस एटीएम से रुपये निकाले गए। वहां की सीसीटीवी फुटेज निकाली जाएगी।
-- -- -- -- --
अंबाला मिली थी लोकेशन
-चंद्रप्रकाश के ड्यूटी पर नहीं पहुंचने पर उनके भाई शैलेंद्र ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद अंबाला में लोकेशन मिली थी। वहां पुलिस की टीम गई, पर खाली हाथ लौटना पड़ा था। ऑनलाइन गेम में रुपये हारने समेत पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।