{"_id":"65e8c847941035c1fd0bfad8","slug":"missing-student-said-to-be-skeleton-police-not-ready-to-accept-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-114612-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लापता छात्रा का बताया कंकाल, पुलिस मानने को नहीं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लापता छात्रा का बताया कंकाल, पुलिस मानने को नहीं तैयार
Thu, 07 Mar 2024 01:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 07 Mar 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। निगोही में हरसेली और चन्योरा गांव के बीच सड़क किनारे खेत में मिले कंकाल को कपड़े देखकर परिजन ने नवंबर से लापता छात्रा के रूप में पहचान की है, पर पुलिस मानने से इन्कार कर रही है। बुधवार को छात्रा की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर पुलिस पर आरोप लगाया है। अब पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट कराएगी।
मंगलवार को श्यामपाल सिंह के खेत में गन्ना छीलते समय मजदूरों को कंकाल मिला था। उसके कपड़े देखकर एक परिवार ने अपनी लापता बेटी के रूप में पहचान की थी। इंटरमीडिएट की यह छात्रा नवंबर से लापता है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगी हुई हैं। गोवा में किशोरी के होने की बात कहकर मामले में पुलिस से ठगी तक हो गई थी।
बुधवार को किशोरी की मां ने एसपी को प्रार्थना पत्र भेजकर बताया कि परीक्षा देने गई बेटी अभी तक नहीं लौटी है। उसका अपहरण कर लिया गया। खेत में मिला कंकाल उनकी बेटी का है। निगोही पुलिस मानने के लिए तैयार नहीं है। आरोप है कि निगोही के थाना प्रभारी कुछ रुपये लेकर चुप रहने के लिए कहा है। उच्च अधिकारी के पास जाने पर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। उसका वीडियो भी उनके पास है। सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। पुलिस अभी लड़की को जिंदा मानकर जांच कर रही है।