{"_id":"6479b401a5aa7ada20053a85","slug":"missing-minor-girl-found-in-shahjahanpur-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur: पांच दिन से लापता नाबालिग लड़की बरामद, बहला-फुसलाकर ले गया था दूसरे समुदाय का युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur: पांच दिन से लापता नाबालिग लड़की बरामद, बहला-फुसलाकर ले गया था दूसरे समुदाय का युवक
Fri, 02 Jun 2023 02:49 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 02 Jun 2023 02:49 PM IST
सार
किशोरी के भाई ने 28 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप लगाया कि कॉलोनी का रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक उसकी बहन को बहला फुसलाकर ले गया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल
- फोटो : ANI
विस्तार
शाहजहांपुर के चौक कोतवाली इलाके की एक कॉलोनी से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने पांचवें दिन बरामद कर लिया है। किशोरी को दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर ले गया था। पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में किशोरी का मेडिकल कराया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
चौक कोतवाली इलाके की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने 28 मई को दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन को कॉलोनी निवासी गैर समुदाय का एक युवक बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लंबू उर्फ फहीम निवासी काशीराम कॉलोनी थाना चौक कोतवाली खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सुबह अजीजगंज चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने कांट रोड पर किशोरी को बरामद कर लिया। आरोपी किशोरी को गैर जनपद ले जाने की फिराक में था। पुलिस को देखकर फरार हो गया। एएसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन