{"_id":"74bd9b5c4c4ac31c86976c83dbc9ebb6","slug":"missed-madras-draw-teams-and-bareilly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराबरी पर छूटीं मद्रास और बरेली की टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराबरी पर छूटीं मद्रास और बरेली की टीमें
शाहजहांपुर
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टाउनहाल क्लब आल इंडिया गोल्ड कप प्राइजमनी हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मुकाबले हुए, जिसमें दो के परिणाम निकले और एमआरसी मद्रास और गुरुनानक क्लब बरेली के बीच हुआ तीसरा अहम् मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा।
टाउनहाल क्लब के घसियाले मैदान पर मुख्य रूप से तीसरा मुकाबला ही हुआ, जो एमआरसी मद्रास और गुरुनानक क्लब बरेली के मध्य खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला दो-दो की बराबरी पर छूटा। अब इन दोनों टीमों के बीच रविवार को फिर से भिड़ंत होगी। मैच शुरू होते ही मद्रास के खिलाड़ियों ने कड़े तेवर दिखाते हुए चौथे मिनट में ही गोल करने में सफलता पाई। यह गोल खिलाड़ी जीवा ने किया। इसके बाद 12वें मिनट में ही बरेली के खिलाड़ी आरिफ ने गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मद्रास के खिलाड़ी वरुण ने शानदार मैदानी गोल करके टीम को फिर बढ़त पर ला दिया। कुछ देर बाद ही बरेली के खिलाड़ी अनुभव ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में बदलकर टीम को फिर बराबरी पर ला दिया। इस तरह यह मुकाबला 2-2 की बराबरी पर छूटा।
इससे पूर्व दोनों मैच शाहजहांपुर की टीमों के बीच ही खेले गए। पहला मुकाबला कोचिंग सेंटर और शानदार क्लब के बीच कराया गया, जो एक गोल से कोचिंग सेंटर के नाम रहा। विजेता टीम की ओर से हारुन ने गोल करने में कामयाबी हासिल की, जबकि दूसरा मैच इस्लामियां कॉलेज और जीएफ कॉलेज के बीच हुआ। यह मैच जीएफ कॉलेज ने 4-2 से अपने नाम किया। हालांकि दोनों मैच शाहजहांपुर की टीमों के बीच कराया जाना दर्शकों के गले नहीं उतरा। दर्शकों का कहना था कि इन मैचों को मैत्री मैच घोषित किया जाना चाहिए। आल इंडिया टूर्नामेंट में जीएफ कॉलेज और इस्लामिया कॉलेज को नहीं खिलाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य अतिथि मद्रास के गोपालम अधिकारी, टाउनहाल क्लब के अध्यक्ष रमेश चंद्र दीक्षित, डॉ. जमील अहमद ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराए। रेफरी का दायित्व अब्दुल सलीम, लाल खां तथा टेक्निकल अंपायरिंग इशरत और रहबर ने निभाई।
आज के मैच
टाउनहाल क्लब के सचिव हाजी एजाज हसन खां उर्फ अच्छू खां ने बताया कि रविवार को पूर्वाह 11 बजे से एनई रेलवे लखनऊ, हावड़ा यूनियन कोलकाता, डायमंड क्लब पूरनपुर, पंजाब हॉकी एकेडमी, यगंस्टर क्लब रामपुर, टाउनहाल क्लब, कोचिंग सेंटर शाहजहांपुर के बीच मैच खेले जाएंगे।