{"_id":"5fa2f83e8ebc3e9b7c13c14b","slug":"mirzapur-police-arrested-three-prize-crooks-of-ten-thousand-shahjahanpur-news-bly4258453122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर पुलिस ने दस-दस हजार के तीन इनामी बदमाश दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर पुलिस ने दस-दस हजार के तीन इनामी बदमाश दबोचे
विज्ञापन
शाहजहांपुर। एसपी एस. आनंद के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मिर्जापुर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई। मंगलवार रात मिर्जापुर पुलिस ने 10-10 हजार के तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार कर लिए, जो गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में फरार थे। तीनों के पास नाजायज असलाह बरामद हुए।
एसपी देहात अपर्णा गौतम ने बताया कि बुधवार रात मिर्जापुर थाना प्रभारी इंद्र कुमार को आजाद नगर तिराहा से पास तीन बदमाशों के होने की सूचना मिली। उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी करके तीनों को दबोच लिया। पकड़े जाने वालों में कल्लू पुत्र छोटे निवासी पैलानी दक्षिण थाना शमशाबाद जिला फर्रुखाबाद, रियासुद्दीन पुत्र सियालुद्दीन निवासी ग्राम लक्ष्मणपुर और मोहम्मद उमर उस्मानी उर्फ पत्रकार पुत्र मोहम्मद अली निवासी मोहल्ला उल्फतनगर थाना कलान हैं। उनके पास एक देसी बंदूक, दो देसी तमंचे और कारतूस बरामद हुए। तीनों के खिलाफ मिर्जापुर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक इंद्र कुमार ने बताया कि तीनों गंगा की कटरी में गोकशी करते हैं, जिनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।
तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा कायम किया गया था, जिसमें तीनों फरार चल रहे थे। तीनों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। बुधवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।