फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minor bike rider dies in accident, nephew and niece injured

Shahjahanpur News: हादसे में बाइक चालक नाबालिग की माैत, भतीजा और भांजा घायल

Sun, 01 Jun 2025 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Minor bike rider dies in accident, nephew and niece injured
जलालाबाद/अल्हागंज। बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर गोरा महुआ गाड गांव के पास शनिवार को दोपहर हुए हादसे में बाइक चला रहे गांव के 17 वर्षीय अनिल की मौत हो गई। पीछे बैठा उसका भतीजा गौरव और भांजा अनूप घायल हो गया। अनिल के भाई सचिन का रविवार को तिलक है, लेकिन इस हादसे से शादी की खुशियों को ग्रहण लग गया।
विज्ञापन

गोरा महुआ गाड निवासी टोड़ी लाल के बेटे सचिन का रविवार को तिलक समारोह होना है और सोमवार को बरात जानी थी। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रहीं थीं। दोपहर के समय टोड़ी लाल के पांच बेटों में सबसे छोटा अनिल अपने लिए कपड़े और जूते खरीदने भतीजे व भांजे के साथ जलालाबाद आया था। दोपहर करीब 2.30 बजे दोनों लौटते वक्त ठिंगरी गांव के पास पहुंचे। इसी दौरान सामने से आए तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में अनिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद टैंकर लेकर उसका चालक मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे कोला मोड़ के पास पकड़कर चालक को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। शादी की तैयारियों के बीच हुए इस हादसे से अनिल की मां कांति देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed