फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   minister tolc achievement of yogi government

योगी सरकार की उपलब्धियों का प्रभारी मंत्री ने दिया ब्योरा

Sat, 21 Mar 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
minister tolc achievement of yogi government
शाहजहांपुर। प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में योगी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल मेें जिले मेें विभिन्न योजनाओं के तहत कराए गए कामों का ब्योरा दिया। उन्होंने सुशासन के तीन वर्ष शीर्षक से विधानसभा क्षेत्र वार प्रकाशित कराई गईं विकास पुस्तिकाओं का भी विमोचन किया।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभालने के बाद लाल किले की प्राचीर से घर-घर शौचालय बनाने और गरीबों के बैंक खाते खुलवाने के लिए जन धन योजना की घोषणा की तो विपक्षी दलों ने उनका मजाक बनाने में कोई संकोच किया। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के मान-सम्मान के लिए जो कुछ किया, उनके बारे मेें लंबे समय तक सत्ता में रहीं पिछली सरकारों ने कभी कोई ध्यान नहीं दिया। गरीब परिवारों को बैंकिंग से जोड़ने की इससे पहले कभी पहल नहीं की गई और जनधन योजना लागू होने के बाद उन्हीं गरीब परिवारों ने पाई-पाई जमा कर जोड़े सात लाख करोड़ रुपये इन्हीं खातों मेें जमा कराए। गरीब तबके के किसानों को 36 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए ओडीओपी योजना के साथ उद्योगों के विकास को 4.25 लाख करोड़ रुपये का निवेश कराया। हुनरमंद युवाओं को कौशल विकास योजना के जरिये आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ थीम पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई, जिसमेें महिला कल्याण अधिकारी रेखा शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाकर बेटियों को पढ़ाने और उन्हेें आगे बढ़ने के अवसर देने का संदेश दिया। इस मौके पर विधायक मानवेंद्र सिंह, चेतराम, रोशन लाल वर्मा एवं वीर विक्रम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, भाजपा के जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश वर्मा, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा, सीडीओ महेंद्र सिंह तंवर, एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष की बात
योगी सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में हिंदू-मुस्लिम की राजनीति से शुरू की और जनहित की आड़ मेें वैमनस्यता बढ़ाने वाले कदम उठाए। युवाओं को तीन लाख नौकरियां देने का दावा सरासर झूठा है और कानून व्यवस्था के हालात लगातार बिगड़ रहे हैं।

- तनवीर खां, जिलाध्यक्ष, सपा
योगी सरकार ने जनहित के कोई काम नहीं किए और इसलिए प्रभारी मंत्री को केंद्र की मोदी सकार के कामों का बखान करने का सहारा लेना पड़ा। बसपा शासनकाल में अंबेडकर योजना, कांशीराम योजना, महामाया आर्थिक मदद योजना से तमाम गरीब परिवारों को ठोस मदद दी गई और इन योजनाओं से योगी सरकार को सीख लेनी चाहिए। - जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed