{"_id":"58e7d1c24f1c1b081a5b5b3d","slug":"minister-suresh-khanna-will-reach-gosadha-on-april-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अप्रैल को गोसदन पहुंचेंगे मंत्री सुरेश खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अप्रैल को गोसदन पहुंचेंगे मंत्री सुरेश खन्ना
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला द्वारा गोसदन की दुर्दशा का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन के साथ-साथ अब प्रदेश सरकार भी इस पर गंभीर हो गई है। अधिकारियों के दो दिन तक लगातार निरीक्षण के बाद अब नौ अप्रैल को संसदीय कार्य, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना गोसदन का निरीक्षण करने पहुंचेंगे।
खुटार के गांव सिमरा वीरान स्थित 383 एकड़ जमीन पर बना राजकीय गोसदन अधिकारियों की लापरवाही के कारण दुर्दशा का शिकार है। अमर उजाला ने गोसदन के मामले को प्रमुखता से उठाया था। पुवायां के रवि श्ुाक्ल आदि ने अमर उजाला में छपी खबर को 26 अप्रैल को गोरखपुर जाकर मुख्यमंत्री को देकर गोसदन की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की थी। मुख्यमंत्री ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इस मामले को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था।
पांच अप्रैल को एसडीएम अजय तिवारी ने गोसदन का निरीक्षण कर ग्वालों सहित जिम्मेदार लोगों को फटकार लगाते हुए गोसदन की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। इसकेे बाद छह अप्रैल को जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान गोसदन पहुंचे औैर जमीन की गाटा बार पैमाइश कराने सहित तमाम निर्देश दिए थे। भाजपा नेता गंगाराम मिश्र ने बताया कि संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना नौ अप्रैल को साढ़े बारह बजे गोसदन का निरीक्षण करेंगे। इससे पूर्व वह 11.30 पर पुवायां के आर्य समाज स्कूल में कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम में भाग लेंगे। कैबिनेट मंत्री दोपहर डेढ़ बजे गांव सिल्हुआ और ढाई बजे खुटार में कार्यकर्ताओं के अभिनंदन समारोह में भाग लेंगे।