फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minister's displeasure neutralized, the plight of the roads continued

मंत्री की नाराजगी बेअसर, सड़कों की दुर्दशा बरकरार

Fri, 19 Aug 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Minister's displeasure neutralized, the plight of the roads continued
शाहजहांपुर। शहर में बीते दिनों सीवर लाइन डालने लिए सड़कों और गलियों में खोदाई की गई थी। कई स्थानों पर पाइप डालने का काम पूरा भी हो चुका है। इसके बावजूद खोदी गई सड़कों की हालत ठीक नहीं की गई। वे ऊबड़ खाबड़ बनी हुई हैं। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सड़कों की दुर्दशा पर नाराजगी जताते हुए 13 अगस्त को डीएम को पत्र लिखा था। इसके बावजूद सड़कें ठीक नहीं की गईं हैं। बृहस्पतिवार को शहर के मुख्य मार्गों व गलियों की सड़कों की पड़ताल करने पर यह स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन

उस्मान बाग चौकी से अंटा चौराहा मार्ग
उस्मान बाग चौकी से अंटा चौराहा मार्ग पर सीवर लाइन डालने का काम पूरा हो चुका है। खोदी गई सड़क की मरम्मत नहीं की गई है। सड़क पर मिट्टी भरी धूल उड़ती रहती है। इससे दुकानदारों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दुकानदार फहीम ने बताया कि सड़क को खोदकर सीवर लाइन डालने का काम कई दिनों तक चला, जिससे उनकी दुकानदारी ठप रही। अब दिनभर मिट्टी उड़ने लगने की वजह से दुकानदारी नहीं हो रही। काम पूरा होने के बाद सबसे पहले सड़क की मरम्मत कराई जानी चाहिए थी।
विज्ञापन

घंटाघर से तारीन टिकली रोड
घंटाघर से तारीन टिकली रोड पर तमाम जगह पर बड़ी-बड़ी मशीनें लगाकर खोदाई करने और सीवर लाइन डालने का काम चल रहा है। सीवर लाइन डालने के लिए आधी से ज्यादा सड़क को घेरा हुआ है। इसकी वजह से जाम की समस्या बनी रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के करीब डान एंड डोना स्कूल के सामने जेसीबी मशीन से सीवर लाइन का पाइप उठाए जाने के दौरान सड़क से निकलने वाले वाहन थम गए और जाम लग गया। करीब 15 मिनट तक जाम की स्थिति बनी रही। इसी रोड पर गैस स्टोव की दुकान चलाने वाले आलोक ने बताया कि सीवर लाइन डालने का काम शुरू होने के बाद से रोजाना ही जाम लगता है। सीवर लाइन डालने का काम पता नहीं कब पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला खलील गर्वी
मोहल्ला खलील गर्वी में जली कोठी के आसपास की सभी गलियों को खोदकर सीवर लाइन डालने का काम लगभग पूरा मिला। गली की सड़कों की मरम्मत नहीं कराए जाने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। यहां अक्सर लोग हादसे का शिकार होते रहते हैं। यह हाल पूरे मोहल्ले में है। सड़क की मरम्मत नहीं होने से मोहल्ले वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में रहने वाले सुरेश, रामऔतार, अकील ने बताया कि सीवर लाइन डालने के बाद खोदी पड़ी सड़क की मरम्मत कराने के लिए कई बार ठेकेदार से कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
मोहल्ला सिंजई
शहर के मोहल्ला सिंजई में सरस्वती शिशु मंदिर के सामने से लेकर गर्रा फाटक तक कई जगह सीवर लाइन पाइप डालने का काम खत्म हो चुका है। तीन स्थानों पर सीवर लाइन के बड़े-बड़े पाइप सड़क पर ही रखे मिले। इसके साथ ही सड़क भी खोदी हुई वैसी ही पड़ी है। दिनभर धूल उड़ती रहती है। वहीं आधी सड़क खोदी हुई होने के कारण आधी सड़क से ही अब भी यातायात चल रहा है। सरस्वती शिशु मंदिर के सामने बृहस्पतिवार को छुट्टी होने के बाद जाम लग गया। स्कूली बच्चे परेशान रहे।

शहर में सीवर लाइन डालने का काम करीब 40 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। जहां पर सीवर लाइन डालने काम पूरा कर लिया गया है, वहां की सड़कों को मरम्मत करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं। जल्द ही सड़कों की मरम्मत कर दी जाएगी। - सुनील कुमार यादव, एक्सईएन, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed