फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mining officers removed for their involvement in illegal mining

डीएम की संस्तुति पर हटाए गए खनन अधिकारी

Sat, 20 Aug 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Mining officers removed for their involvement in illegal mining
शाहजहांपुर। जिले में रेत-मिट्टी के अवैध खनन में संलिप्तता के आरोपों से घिरे प्रभारी जिला खनन अधिकारी/प्राविधिक सहायक (भूविज्ञान) गोविंद कृष्ण मौर्य को डीएम उमेश प्रताप सिंह की संस्तुति पर शासन ने जनपद से हटाकर लखनऊ मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशक डॉ. रोशन जैकब द्वारा जारी गोविंद कृष्ण का तबादला आदेश प्रशासन को शुक्रवार देर शाम प्राप्त हो गया। डीएम के विशेष कार्याधिकारी अनुराग पाल ने बताया कि अवैध खनन की शिकायतें मिलने ओर उनके पर्यवेक्षण में लापरवाही बरते जाने पर डीएम ने खनन अधिकारी के खिलाफ शासन से कार्रवाई की संस्तुति की थी। निदेशक डॉ. जैकब ने आदेश में स्पष्ट किया है कि तबादला प्रशासनिक आधार पर किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed