{"_id":"6a3580e1cd759f4ef10e587f","slug":"minimum-temperature-rose-by-six-degrees-celsius-in-eight-days-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-176657-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आठ दिन में छह डिग्री सेल्यिसस बढ़ गया न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आठ दिन में छह डिग्री सेल्यिसस बढ़ गया न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
खिरनीबाग चौराहा पर धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजर रहा वाहन चालक। संवाद
- फोटो : श्री स्वंय
शाहजहांपुर। पिछले आठ दिनों में न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस होने के साथ ही अधिकतम तापमान में भी वृद्धि ने लोगों की रातों की नींद और दिन का चैन उड़ा दिया है। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, वायुदाब सात मिलीबार गिरा हुआ। इसके असर से ऊंचाई पर बादल रहेंगे। तापमान और उमस में अभी और वृद्धि होगी।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बीच मात्र 10.2 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि वायुदाब सात मिलीबार गिरा हुआ है। इसके असर से ऊंचाई पर बादल रहने के साथ अभी और उमस और तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
--
पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान की स्थिति
दिनांक न्यूनतम तापमान
12 जून 23.7
13 जून 24.0
14 जून 25.6
15 जून 27.8
16 जून 23.0
17 जून 26.6
18 जून 27.4
-- -- -- -- -- -- --