{"_id":"6800015c48079ec7370d386e","slug":"minimum-temperature-dropped-chances-of-storm-rising-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-141797-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान गिरा, आंधी के बन रहे आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: न्यूनतम तापमान गिरा, आंधी के बन रहे आसार
Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार क्षेत्र में मुंह पर कपड़ा बांधकर तेज धूप का बचाव करते हुए जातीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। हवा में नमी अधिक होने की वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई है। दिन में बादल रहने के साथ उमस रही। इससे अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। इससे तेज हवा के साथ आंधी आने की संभावना बन रही है।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब 10 मिलीबार गिरा हुआ है। बुधवार शाम को मौसम गुम है। इससे तेज हवा के साथ आंधी आने की संभावना बन रही है। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे और तापमान में वृद्धि होगी। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल के बाद तापमान में तेजी से वृद्धि और लू चलने की संभावना है। संवाद