फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Minimum mercury dropped by five degrees in five days

Shahjahanpur News: पांच दिन में पांच डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा

Mon, 16 Dec 2024 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Minimum mercury dropped by five degrees in five days
शाहजहांपुर में सुबह धूप ​खिलने के बाद युवतियां बाजार में खरीदारी को निकलीं। संवाद
शाहजहांपुर। पछुआ हवा के चलने से पांच दिनों में पांच डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा लुढ़क गया। रविवार को जो 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिन में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब कोहरा घना होगा। तापमान में अभी और गिरावट होगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा था। शनिवार के मुकाबले रविवार को न्यूनतम तापमान में 1.8 डिग्री गिरावट हुई, जबकि अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोहरे की दृश्यता 500 मीटर रही। उत्तरी और पश्चिमी हवा चल रही है। इससे सोमवार को भी तापमान में गिरावट होने की संभावना है और कोहरा घना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पिछले पांच दिन में तापमान की स्थिति (डिग्री सेल्सियस में)
दिनांक न्यूनतम अधिकतम
10 दिसंबर 10.2 22.6
11 दिसंबर 7.8 22.2
12 दिसंबर 7.2 22.6
13 दिसंबर 8.4 22.2
14 दिसंबर 7.0 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed