फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Millions of hands raised in supplication to Allah... praying for the nation's progress and peace.

Shahjahanpur News: अल्लाह की बारगाह में उठे लाखों हाथ... मुल्क की तरक्की और अमन की दुआ

Sun, 22 Mar 2026 12:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Millions of hands raised in supplication to Allah... praying for the nation's progress and peace.
तिलहर में नमाज के बाद बाहर निकलकर गले मिलते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। पुरखुलूस माहौल में शनिवार को ईद मनाई गई। ईदगाह बड़े खुत्बे, जामा मस्जिद और गदियाना ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। इस बीच अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर मुल्क में अमनो-अमान और तरक्की की दुआ की गई।
विज्ञापन




सुबह सात बजे से ईदगाह बड़े खुत्बे में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने तकरीर कर देश के वर्तमान हालात पर प्रकाश डाला। इसके बाद उन्होंने नमाज अदा करने का तरीका बताया। ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने बच्चों को तालीम देने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शहर इमाम ने दो रकआत नमाज अदा कराई। अंत में लोगों ने मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। एसपी राजेश द्विवेदी, एसपी सिटी देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी पंकज पंत भी ईदगाह में पहुंचे। ईदगाह में मेले में लोगाें ने खरीदारी की। कांट में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना रिजवान रजा ने सुबह आठ बजे ईदगाह में नमाज अदा कराई। खुदागंज में ईदगाह परिसर में सुबह नौ बजे जामा मस्जिद के इमाम नोमान रजा ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------

ईरान-इस्राइल युद्ध में भारत से पहल की अपील
ईदगाह कमेटी के सचिव सैयद कासिम रजा ने ईरान-इस्राइल के युद्ध विराम को लेकर हिंदुस्तान की ओर से पहल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष गाजा के मुसलमानों पर हमले हो रहे थे। इस बार ईरान को निशाना बनाया जा रहा है। युद्ध की वजह से दुनियाभर में गैस और पेट्रो पदार्थ को लेकर संकट पैदा हो गया है। यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में हालात भयावह होंगे।

-----------

सपा ने लगाया कैंप
ईदगाह में विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग पहुंचे। सपा के कैंप में जिलाध्यक्ष तनवीर खां अपने समर्थकों के साथ लोगाें से गले मिले। दूसरी ओर ईदगाह के गेट के सामने ही पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, अब्दुल कादिर खां, बसपा नेता सर्वेश मिश्रा धांधू ने लोगों को मुबारकबाद दी। यहां पर एआईएमआईएम के पदाधिकारी भी लोगाें से गले मिले।
--
ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाई गई ईद
मीरानपुर कटरा। खानकाह-ए-कलीमिया में सुबह आठ बजे सज्जादानशीन हजरत सैय्यद आदिल महमूद कलीमी चिश्ती कादरी देहलवी ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह में मौलाना अबसार अहमद खां नूरी और बाड़े शरीफ पर बन्ने मियां ने ईद की नमाज अदा कराई। इस दौरान सरवर महमूद कलीमी एहसाम मियां, सैय्यद मसऊद अहमद कलीमी चिश्ती कादरी, पूर्व विधायक वीरेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना और राजेश यादव, नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्र गुप्ता लल्ला आदि ने लोगों के गले मिलकर ईद की बधाई दी।

पुवायां। निगोही रोड स्थित ईदगाह में नमाज अदा की गई। गांव करनापुर, सकरापुर, बढ़ौरा, पसियाखेड़ा आदि में भी नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। खुटार में बंडा रोड स्थित ईदगाह में देश में भाईचारे और अमन की दुआ करते हुए नमाज अदा की गई। गांव नरौठा देवीदास की नूरी मस्जिद में नमाज के बाद इमाम हाफिज कामिल रजा ने कहा कि ईद का असली पैगाम दूसरों के काम आना है।

तिलहर में नमाज के बाद बाहर निकलकर गले मिलते लोग। संवाद

तिलहर में नमाज के बाद बाहर निकलकर गले मिलते लोग। संवाद

तिलहर में नमाज के बाद बाहर निकलकर गले मिलते लोग। संवाद

तिलहर में नमाज के बाद बाहर निकलकर गले मिलते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed