फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mild cold persisted... got relief from the sun

Shahjahanpur News: बनी रही हल्की ठंडक... धूप से मिली राहत

Mon, 25 Nov 2024 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Mild cold persisted... got relief from the sun
पीलीभीत के जिला चिकित्सालय परिसर में धूप में बैठी महिलाएं।संवाद
पीलीभीत। सोमवार को मौसम के मिजाज में अधिक बदलाव नहीं हुआ। सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन में धूप खिली। हालांकि हल्की हवा चलने से ठंड का अहसास होता रहा। मौसम में सुबह और शाम की ठंड बढ़ने से लोग गर्म कपड़े पहनकर बचाव करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

जिले में दीपावली के बाद से बदले मौसम ने ठंड का अहसास कराना शुरू कर दिया। शुरुआती तीन दिन तक कोहरे की समस्या अधिक रही, बाद में कोहरे से राहत मिली। हालांकि ठंड में इजाफा हो गया। दो दिन पूर्व तक न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी। जिले का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन

हालांकि दो दिन से मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है। सोमवार को भी तड़के हल्का कोहरा रहा। इसके बाद धूप खिल गई। दिन भर खिली धूप से लोगों ने राहत महसूस की। हल्की हवा ने ठंड का भी अहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम होते ही ठंड बढ़ गई। कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एसएस ढाका ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री व न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 24.8 व न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed