फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Middleman accused of extorting money from a bullion trader arrested.

Shahjahanpur News: सराफा व्यापारी से रंगदारी वसूलने का आरोपी बिचौलिया गिरफ्तार

Tue, 13 Oct 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Middleman accused of extorting money from a bullion trader arrested.
जलालाबाद पुलिस की गिरफ्त में आरोपी प्रांजल। स्रोत: पुलिस - फोटो : Archive
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। सराफा व्यापारी को मादक पदार्थ की तस्करी के मामले में फंसाने का भय दिखाकर दो लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में आरोपी बिचौलिये सुभाषनगर निवासी प्रांजल सक्सेना को पुलिस ने रविवार रात रामलीला मैदान से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत पांच मामले पहले से दर्ज हैं। इनमें तीन जलालाबाद और एक-एक कटरा व तिलहर थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

चार सितंबर की रात करीब दस बजे मोहल्ला कानूनगोयान निवासी सराफा व्यापारी सुंदरम क्षत्रिय को फोन कर सरैंया मोड़ पर बुलाया गया था। आरोप है कि वहां तिलहर थाने में तैनात सिपाही वीरेंद्र, पंकज, तुषार और अरुण चित्तौड़िया ने उसकी बाइक की डिकी में मादक पदार्थ रख दिया। इसके बाद तस्करी का आरोप लगाकर उसे बिरियागंज चौकी ले गए। वहां प्रताड़ित कर परिजनों से दो लाख रुपये लेकर व्यापारी को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन

व्यापारी की शिकायत पर छह सितंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने सिपाही पंकज और वीरेंद्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया था। मामले में अनमोल, आयुष और सचिन को भी गिरफ्तार किया गया। बिचौलिया प्रांजल और सिपाही तुषार व अरुण भागे हुए चल रहे थे। इस मामले में एसपी सौरभ दीक्षित ने पांच अक्तूबर को आरोपी चारों सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दीपक सिंह ने बताया कि प्रांजल को बरेली स्थित एंटी करप्शन कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी ने गिरफ्तारी पर रोक के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। भागे हुए सिपाहियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed