फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   MGNREGA works directed to investigate fraud

मनरेगा के कार्यों में धांधली की जांच कराने के निर्देश

Wed, 24 Feb 2016 09:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 24 Feb 2016 09:01 PM IST
विज्ञापन

जैतीपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत रपडिय़ा में महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना के तहत कराए जा रहे कामों में कई प्रकार की धांधली बरते जाने की शिकायतों को ग्राम्य विकास आयुक्त ने गंभीरता से लिया है। रपडिय़ा गांव के ही ओम प्रकाश सिंह द्वारा इस बावत दिए गए प्रार्थना पत्र में श्रमिकों के नाम से दोहरे जॉब कार्ड बनाए जाने, भुगतान में धांधली के लिए श्रमिकों और कार्य स्थल के फोटो वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जाने आदि अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। इस मामले में मनरेगा सेल के संयुक्त आयुक्त ने सीडीओ को पत्र भेजकर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

इस संबंध में शिकायतकर्ता ने ब्लॉक व तहसील स्तर के अफसरों समेत जिला मुख्यालय पर डीडीओ, सीडीओ को भी लिखित प्रतिवेदन दिए, लेकिन न तो शिकायतों की जांच हुई और न ही रपडिय़ा में मनरेगा के तहत कराए जाने वाले कामों से जुड़े श्रमिकों के अभिलेख सुधारे गए। इस पर ओम प्रकाश सिंह ने ग्राम विकास आयुक्त को प्रार्थना पत्र भेजकर उन्हें मनरेगा के कामों में गड़बड़ी का चिट्ठा लिख भेजा था।
विज्ञापन

ग्राम विकास आयुक्त को भेजे प्रार्थना पत्र में उपरोक्त अनियमितताओं का हवाला देते हुए कहा गया कि मजदूरी भुगतान में फर्जीवाड़ा करने के लिए ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक के घरवालों तथा रिश्तेदारों के भी जॉब कार्ड बनाए गए हैं। कई श्रमिकों की मौत के बाद भी उनकी हाजिरी लगाई गई। श्रमिकों के खातों में कब कितनी धनराशि आई और किसके हस्ताक्षर से भुगतान लिया गया, वास्तविक श्रमिकों को इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतों की गंभीरता को देखते ग्राम विकास आयुक्त ने प्रकरण जांच के लिए मनरेगा सेल के संयुक्त आयुक्त राम नेवाज को भेजा। संयुक्त आयुक्त ने मनरेगा के जिला कार्यक्रम समन्वयक के नाते सीडीओ और डीएम को भेजे पत्रों में कहा है कि प्रकरण में सारे बिंदुओं की जांच कराते हुए अपने अभिमत के साथ निष्कर्षात्मक आख्या कृत कार्यवाही सहित तीन दिन के अंदर प्रेषित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed