फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Metropolis divided into four zones, responsibility given to officers by allocating area

चार जोन में बंटा महानगर, इलाके आवंटित कर अफसरों को दी गई जिम्मेदारी

Mon, 21 Sep 2020 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2020 01:08 AM IST
विज्ञापन
Metropolis divided into four zones, responsibility given to officers by allocating area
शाहजहांपुर। महानगर में जोनल व्यवस्था लागू कर दी गई है। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी इलाकों को चार जोन में बांटा गया है। इनमें कुल 61 वार्ड शामिल किए गए हैं। इन इलाकों में होने वाले कार्यो की जवाबदेही के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर दी गई है, जिससे कार्यों का नियमितीकरण व प्रशासनिक क्षमता का सदुपयोग करने के साथ ही लोगों की समस्याओं का निस्तारण हो सके।
विज्ञापन

शाहजहांपुर नगर निगम बनने के बाद जोनल व्यवस्था को लागू किया जाना था। जिससे कार्यों के नियमितिकरण एवं प्रशासनिक क्षमता का सदुपयोग करने व आमजन की समस्याओं का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किया जा सके। इसको ध्यान में रखकर महानगर को चार जोन में विभाजित किया गया है। एक जोन में न्यूनतम वार्डों की संख्या 14 और अधिकतम 17 रखी गई है।
विज्ञापन

जोन एक:
16-वार्ड (नगर निगम की उत्तरी सीमा तक का विस्तार)। इसमें जोन एक में जहां चिनौर, निसरजई, जलालनगर, बाडूजई प्रथम, सदर बाजार, बाडूजई पेशावरी, दिलाजाक, तारीन जलालनगर, हाथीथान, महमंद जलालनगर, एमनजई जलालनगर, तारीन बहादुरगंज, लोधीपुर, आवास विकास कालोनी, खिरनीबाग, बहादुरपुरा वार्ड रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोन दो:
14-वार्ड (नगर निगम की पश्चिमी सीमा तक का विस्तार)। इसमें तारीन टिकली, बजरिया मक्कू, हुंडाल खेल, मुल्लाखेल, सिंजई, बक्सरिया महमंद जंगला युनुस खेल, मामूड़ी, बारादरी, भारतद्वाजी, बीबी जई चैराहा, ककरा खुर्द चमकनी वार्डो को शामिल किया गया है।
जोन तीन: 14-वार्ड (नगर निगम की दक्षिणी सीमा तक का विस्तार)। इसमें अजीजगंज, मेहमानशाह, किला, तिराही, रोजा नोटिफाइड एरिया हास्पिटल, सराय काईया, फतेहपुर रेती, ख्वाजा फिरोज, मढ़ा, लालपुर, काजीखेल, वाजिद खेल, बाला तिराही, रोजा नोटिफायड एरिया आदर्शनगर वार्ड सम्मलित होंगे।
जोन चार:
17-वार्ड (नगर निगम की पूर्वीं सीमा तक का विस्तार) सहित कुल 61-वार्डो को शामिल किया गया है। इसमें हुसैनपुरा, दलेलगंज, अहमदपुर नियाजपुर, बिजलीपुरा, अंटा, बाबूजई, खलीलशर्की, गौहरपुरा, हयातपुरा, रंगमहला, मोहम्मद जई, अलीजई, अहमदपुर रेती, रोशनगंज, महमंद गढ़ी, गढ़ी गाडीपुरा, बृज विहार कालोनी वार्डों को शामिल किया गया है।
इन अधिकारियों की होगी जिम्मेदारी
प्रत्येक वार्ड में प्रशासनिक अधिकारी के अतिरिक्त एक-एक अवर अभियंता (सिविल), अवर अभियंता (जल), राजस्व निरीक्षक, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक भी होगें। इस तरह से प्रत्येक जोन का प्रभारी जोन में होने वाले विकास संबंधी निर्माण कार्यों का पर्यवेक्षक अधिकारी, पेयजल आपूर्ति का पर्यवेक्षक अधिकारी, मार्ग प्रकाश का पर्यवेक्षक अधिकारी, संपत्ति कर, जलकर-गृहकर अन्य प्रकार की वसूली कार्यों, अतिक्रमण अभियान, स्वच्छ भारत के तहत किए जाने वाले सभी कार्य, सफाई से संबंधित सभी कार्य जन जागरूकता इत्यादि कार्यों का दायित्व होगा। इस व्यवस्था से जबाबदेही तय करने मे आसानी होगी व समस्याओं का निस्तारण भी शीघ्रता से किया जा सकेगा।

नगर निगम बनने के बाद जोनल व्यवस्था को लागू किया जाना था। इससे नगर निगम से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा सके। इसके साथ ही अधिकारियों की जवाबदेही भी हो। अब इस व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। - संतोष शर्मा, नगर आयुक्त शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed