फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mercury rolled due to 81.5 mm of rain

Shahjahanpur News: 81.5 मिमी बारिश से पारा लुढ़का

Wed, 23 Aug 2023 09:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 09:25 PM IST
विज्ञापन
Mercury rolled due to 81.5 mm of rain
- दो दिन में 123 मिमी हुई बारिश, बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना
विज्ञापन

- मौसम विभाग ने जिले में तेज बारिश का किया रेड अलर्ट जारी
संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। दो दिन में 123 मिमी बारिश हुई है। पारा लुढ़कने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बृहस्पतिवार को भी झमाझम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार रात से लेकर बुधवार शाम तक कुल 81.5 मिमी बारिश हुई है। जबकि मंगलवार को दिन में 42.2 मिमी बारिश हुई थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जबकि न्यूनतम तापमान समान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को झमाझम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
खेत में पानी न भरने दें
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि बारिश से धान और गन्ने की फसल को सबसे अधिक फायदा हुआ है। सब्जियों को भी बारिश से कोई नुकसान नहीं है। बस खेत में पानी भरा न रहने पाए। दलहनी और तिलहनी फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक फायदा धान की फसल को हुआ है। धान की फसल में बारिश होने से जान आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed