फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Mercury dropped by 1.5 degrees due to 52 mm rain

Shahjahanpur News: 52 मिमी बरसात से 1.5 डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 07 Sep 2024 04:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 07 Sep 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Mercury dropped by 1.5 degrees due to 52 mm rain
शुक्रवार को हुई बारिश में भीगकर स्कूल से मां के साथ घर जाता बच्चा। संवाद
शाहजहांपुर। रात से छाए बादल शुक्रवार को झूमकर बरसे तो लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री घटकर 31 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शाम से वायुदाब में वृद्धि को देखते हुए शनिवार को सुबह से तेज हवा चलने के साथ बादल छटने और धूप निकलने से गर्मी और उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

सुबह छह बजे के आसपास बादल घने हुए, लेकिन इस दौरान दक्षिण-पश्चिम दिशा से चल रही हवा बादल उड़ाती रही। पूर्वाह्न 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। करीब दो घंटे के दौरान 52 मिमी पानी बरस जाने से हवा में आर्द्रता 11 फीसदी बढ़कर 92 प्रतिशत हो गई। वातावरण में नमी बढ़ने से ठंडी हवा चली तो उमस गायब हो गई और मौसम सुहावना हो गया।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वायुदाब में वृद्धि देर रात से हवा की रफ्तार बढ़ा देगी। ऐसी स्थिति मेंं शनिवार सुबह से आसमान साफ हो जाने और दिन में धूप निकलने से मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। रात में बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं होने से उमस पैदा हुई तो न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed