{"_id":"66cf86ebd199260d930cbfc9","slug":"mentally-retarded-minor-brutally-beaten-by-police-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur : मानसिक मंदित नाबालिग को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, घटना का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur : मानसिक मंदित नाबालिग को पुलिस ने बेरहमी से पीटा, घटना का वीडियो वायरल
Thu, 29 Aug 2024 01:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:52 AM IST
सार
घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस नाबालिग की पिटाई कर रही है। पुलिस वाले यहीं नहीं रुके। वे नाबालिग को पकड़कर पीटते हुए थाने ले आए।
विज्ञापन
video grab
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना शाहजहांपुर के ग्राम काडोर में बृहस्पतिवार को मानसिक मंदित नाबालिग की पुलिस ने बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस नाबालिग की पिटाई कर रही है। पुलिस वाले यहीं नहीं रुके। वे नाबालिग को पकड़कर पीटते हुए थाने ले आए।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक देहात गोपीनाथ सोनी ने कहा कि गांव में एक बालक अकारण लोगों पर पत्थर फेंक रहा था। उसे पकड़ने गई पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। उसे पकड़कर थाने लाया गया।
विज्ञापन