{"_id":"6ac3fb7ed4d7f936d101eeca","slug":"mended-the-rift-in-relationships-shattered-by-suspicion-and-alcohol-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-186610-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शक और शराब की वजह से टूटे रिश्तों में पड़ी दरार भरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शक और शराब की वजह से टूटे रिश्तों में पड़ी दरार भरी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में सोमवार को परिवार परामर्श केंद्र पर 22 मामलों की सुनवाई हुई। काउंसलिंग से पांच दंपती के बीच चल रहे विवाद सुलझ गए। अधिकतर मामलों में शक, शराब की लत, मारपीट और प्रेम विवाह के बाद उत्पन्न मतभेद विवाद की वजह सामने आई।
केंद्र प्रभारी मधु यादव ने बताया कि बंडा क्षेत्र दी एक महिला ने पति पर मारपीट और ससुराल वालों पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। रामचंद्र मिशन क्षेत्र की महिला ने पति पर शक करने और मारपीट का आरोप लगाया। पति का कहना था कि पत्नी दूसरे लोगों से बातचीत करने के बाद नंबर डिलीट कर देती है।
एक अन्य मामले में महिला ने सास पर पति को उसके खिलाफ भड़काने और हर बात पर ताना मारने का आरोप लगाया। सदर बाजार क्षेत्र की महिला ने बताया कि प्रेम विवाह के बाद ससुराल वाले दहेज न लाने का ताना देते हैं और पति मारपीट करते हैं।
विज्ञापन
तिलहर क्षेत्र की महिला ने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और शक करने का आरोप लगाया। काउंसलिंग के बाद इन मामलों में दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। संवाद