{"_id":"668331fcd0710543f70410f4","slug":"memu-will-run-between-shahjahanpur-bareilly-moradabad-shahjahanpur-news-c-4-bly1004-431106-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद के बीच चलेगी मेमू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शाहजहांपुर-बरेली-मुरादाबाद के बीच चलेगी मेमू
Tue, 02 Jul 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 02 Jul 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे शाहजहांपुर-मुरादाबाद के बीच वाया बरेली होते हुए मेमू का संचालन शुरू करेगा। जल्द ही उत्तर रेलवे को नई मेमू रैक मिल जाएंगे। फिलहाल शाहजहांपुर-बरेली, बरेली-मुरादाबाद, बरेली-काशीपुर, बरेली-लालकुआं के बीच मेमू का संचालन किया जा रहा है।
मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड में ट्रेनों पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहता है। फास्ट, सुपर फास्ट और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोचों की संख्या कम होने से नियमित यात्रियों को समस्या होती है। शाहजहांपुर-मुरादाबाद के बीच मेमू के संचालन की मांग काफी समय से की जा रही है।
उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने 190 किमी लंबे रेलखंड पर मेमू ट्रेन के संचालन का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेज दिया है। इसको स्वीकृति भी मिल गई है। उम्मीद है कि अगले एक-दो माह में मेमू की नई रैक मिलने के बाद संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस पैसेंजर ट्रेन को सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया जाएगा।