फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Memorandum submitted by lawyers to protest the killing SDM

हत्या के विरोध में वकीलों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 16 Mar 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो शाहजहापुर।
ब्यूरो शाहजहापुर। Updated Wed, 16 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted by lawyers to protest the killing SDM
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रतापगढ़ के अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र की निर्मम हत्या किए जाने एवं अधिवक्ता अरविंद कुमार शुक्ला को गोली मारकर घायल करने के विरोध स्वरूप सेंट्रल बार एसोसिएशन के वकील बुधवार को सांकेतिक हड़ताल पर रहे और अदालतों में कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्र के हत्यारे तथा शाहजहांपुर के घायल वकील अरविंद शुक्ला के हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाये। मृतक अधिवक्ता के घरवालों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिलाए जाने तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने, घायल अधिवक्ता के घरवालों को 20 लाख रुपये आर्थिक मुआवजा दिलाए जाने एवं उक्त घटना की पुनरावृत्ति न हो उसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ज्ञापन देने वालों में सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार द्विवेदी, महासचिव उमेश सिंह चौहान समेत तमाम वकील शामिल रहे।
विज्ञापन



जलालाबाद। प्रतापगढ़ में अधिवक्ता की हत्या की होने से नाराज सिविल बार संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने तहसील पर जोरदार प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम वंदना त्रिवेदी को दिया तथा विरोध स्वरूप न्यायिक कार्यो से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में वकील की निर्मम हत्या कर दिए जाने की घटना की निंदा करने के साथ ही हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किये जाने तथा मृतक के परिजनों को पचास लाख का मुआवजा दिये जाने की मांग की गई है। पूर्व में वकीलों ने तहसील परिसर में सामूहिक प्रदर्शन कर विरोध जताया। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष संतोष शर्मा, महासचिव सुनील सिंह, आदित्य दीक्षित, भूपेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह आदि शमिल रहे।


तिलहर में बार एसोसिएशन की एक बैठक शिवपाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रतापगढ़ में अधिवक्ता जवाहरलाल मिश्रा की हत्या की भत्र्सना करते हुये उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस दौरान निर्णय लिया गया कि अधिवक्ता हत्या के विरोध में न्यायालय व प्रशासन का बहिष्कार कर न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। बैठक मृतक अधिवक्ता के आश्रितों को उचित मुआवजा देने तथा हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। इस दौरान शिवपाल सिंह, योगेंद्र शर्मा, रामवहोरन यादव, श्रीशचंद्र मिश्रा, आनंद स्वरूप कोहली, रामऔतार, जितेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed